Gaza Viral Video: गाजा पर लगातार इजराइली सेना आक्रमण कर रही है. मिसाइलों और बंब की बारिश ने गाजा में भूखमरी के हालात पैदा कर दिए हैं. गाजा में 21000 बच्चे अपंग हो चुके हैं. हमास भी लगातार इजराइल पर रॉकेट दाग रहा है. ऐसे में सिर्फ लोग मर रहे हैं और हालातों से जूझ रहे हैं. हमास चाहता है कि फिलिस्तीनी जमीन इजराइल अपने कब्जे से छोड़ दे. अब क्या समझौता होगा इस पर दुनिया की नजर है. लेकिन इन संघर्षों के बीच एक युवक ने गाजा के हालात बयां करते हुए दर्दभरा वीडियो शेयर किया है. जिसमें युवक टूटे मकान के पत्थरों पर बैठकर पढ़ रहा है और सुखी रोटी खाकर गुजारा चला रहा है.
Gaza War: गाजा में जारी जंग और प्रतिबंधों के चलते हालात बेहद भयावह हो गए हैं. लगातार जारी हमलों, आपूर्ति बाधित होने और मानवीय सहायता की कमी के चलते अब लोग भूख से तड़प रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Hamas पर लगातार इल्जाम लग रहे हैं कि वह फूड ट्रक्स पर हमले कराता है और उन्हें लूट लेता है. हालांकि ये काम इजराइल का समर्थन पाने वाला ग्रुप करता आया है.
Israel Hamas War: इजरायल ने जनवरी से जारी सीजफायर के बाद, पहली बार गाजा पर बड़ी एयरस्ट्राइक की है. इस हमले में 230 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. हमास के बाकी 59 इजरायली बंधकों के रिहा न करने के बाद IDF ने मंगलवार की सुबह हवाई और जमीनी हमले किए.
इजरायल की शिरि बिबास को करीब 500 दिन पहले हमास ने बंधक बनाया था. इसके बाद दिसंबर, 2024 में उनकी हत्या की खबरें सामने आईं, लेकिन अब तक हमास ने उनके शव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
Israel Hamas News: हमास ने 3 इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस सोसाइटी के हवाले कर दिया है. हमास ने दो जगहों पर 3 बंधकों को रिहा किया है. इस जंगबंदी में 33 बंधकों की रिहाई होनी है.
Israel Hamas: हमास जल्द ही 3 इजरायली महिला सैनिकों को रिहा करेगा. इसके बदले में इजरायल 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर सकता है. इन कैदियों में वो लोग भी शामिल हैं जिन पर घातक हमले करने का इल्जाम है.
Palestine prisoners: इजराइल के जरिए रिहा किए गए फिलिस्तीनी कैदियों की तस्वीरें देख कर दिल दहल जाएगा. ये लोग अपने परिवार के साथ मुलाकात करके काफी भावुक नजर आ रहे हैं. तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
Israel Hamas: इजरायल हमास के दरमियान जंगबंदी का समझौता हो चुका है. जल्द ही दोनों कैदियों और बंदियों की अदला बदली करेंगे. ऐसे में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर दोनों समझौता नहीं करते हैं तो सब बर्बाद हो जाएगा.
Israel Hamas: मुस्लिम जानकारों के संगठन 'मुस्लिम वर्ल्ड लीग' के अध्यक्ष ने इजरायल हमास के समझौते का खैरमकदम किया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब फिलिस्तीनी लोगों को उनका हक मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें मानवीय मदद मिलेगी.
Israel Hamas: हाल ही में इजरायल ने लेबनान से समझौता कर लिया है. ऐसे में गाजा में हमास की कैद में बंधकों के परिजनों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर का घेराव किया है. उनकी मांग है कि वह हमास से समझौता करें और बंधकों को रिहा कराएं.
Hezbollah Money: इज़राइल ने दावा किया है कि हिजबुल्लाह ने गुप्त बंकर में 500 मिलियन डॉलर की नकद राशी छिपाई हुई है. जिसे नसरुल्लाह ऑपरेट कर रहे थे. पूरी खबर पढें.
Yahya Sinwar: हमास के नेता यहया सिनवार की इजरायली हमले में मौत हो गई है. उनकी मौत पर ईरान ने कहा है कि यहया सनिवार लड़ते-लड़ते शहीद हुए. इसके उलट इजरायल का कहना है कि यहया सिनवार भाग रहे थे और तभी वह मारे गए.
Israel Hamas: बीते रोज इजरायल ने गाजा पर हमला किया. इन हमलो में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है. इजरायल सेना गाजा के उत्तरी इलाके से लोगों को निकालने का दबाव बना रही है.
Israel-Gaza War: इसराइली सेना ने एक खास अंदाज में लेबनान को आज चेतावनी दी है.इसराइली रक्षा बलों (IDF) के सिग्नेचर वाले इन पर्चों को ड्रोन के जरिए भेजकर अल्टीमेटम दिया है. लेबनानी ग्रुप हूती हिजिबुल्लाह का समर्थक है. जिसके चलते अब लेबनान भी इसराइल के निशाने पर आ गया है.
Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पर ताजा हमला किया है. इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई है. गाजा में पहले से ही जहन्नम जैसे हालात हैं ऐसे में यहां ताजा हमले गाजा की हालत को और खराब कर रहे हैं.
Isreal Hamas: इजरायल हमास के दरमियान अभी भी संघरष जारी है. बीते दिन इजरायल के हमले में बीच गाजा में 10 लोगों की मौत हो गई है. इससे पहले 5 लोगों की मौत हुई थी. उससे पहले इजरायली हमले में 18 लोगों की मौत हो गई थी.
Israel Protest: इज़रायल-हमास युद्ध के बीच इज़रायल के तेल अवीव में जबरदस्त प्रदर्शन देखा गया है। ये प्रदर्शन बंधकों की रिहाई को लेकर किया गया है। इसे लेकर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। देखें वीडियो।
क्या हमास..भारत में रहने वाले इजरायली लोगों पर हमला करवा सकता है? बदले की आग में जल रहा हमास ऐसा कर सकता है..इसीलिए देश में जहां-जहां इजरायल के लोग रहते हैं, वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
Israel Hamas: इजरायल के ताजा हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है. मारे जाने वाले लोगों ने गाज में एक स्कूल में शरण ले रखी थी. गाजा में इजरायल के हमले में 6 बंधक मारे गए. इससे इजरायली नाराज हैं इसलिए वह इजरायल में नेतन्याहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.
Israel Hamas War: इजरायल के सैनिकों का दावा है कि उन्होंने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के कमांडर को मार गिराया है. हालांकि इस पर अभी फिलिस्तीन की तरफ से कोई बयानबाजी नहीं की गई है. इजरायली सैनिकों को गाजा में कई लाशें मिली हैं. दावा है कि यह लाशें बंधकों की हैं.
Israel Hamas: इजरायल पर जंगबंदी के लिए दबाव बनाने के लिए अमीरी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल पहुंचे हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हम सौदा कर रहे हैं न कि सिर्फ उनकी मांगों को पूरा कर रहे हैं.