Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक पर कांवड़ ले जा रहे दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए. घटना से गुस्साए अन्य कांवड़ियों ने इसके बाद जमकर हंगामा काटा और स्कॉर्पियों में तोड़फोड़ की.
यूपी के अमरोहा में बजरंग दल नेता यशवीर महाराज ने सरकार से बड़ी मांग कर डाली। कांवड़ यात्रा में उपद्रव करने वाले विपक्ष के गुंडे हैं।
Meerut News: अपने हिंदू दोस्त के साथ मेरठ का एक मुस्लिम युवक कांवड़ लाने के बाद जब घर पहुंचा तो उसके परिवार वाले ही उसकी जान के दुश्मन बन गए, जिसके बाद युवक अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस की शरण में पहुंचा.
Noida Schools News: शिवरात्रि को लेकर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोएडा पुलिस और प्रशासन 24 घंटे अलर्ट और तैनात है. इसी बीच नोएडा डीएम ने 23 जुलाई को शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है.
Shiv Kumar/ Shahjahanpur: भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक करने के लिए लोग अलग-अलग ढंग से कावड़ लेकर जा रहे हैं. लेकिन शाहजहांपुर में एक शिव भक्त बेहद अनोखे ढंग से जलाभिषेक करने निकला है. यह शिव भक्त लोहे की हजारों नुकीली कीलों की शय्या पर लेट लेट कर गोलगोकर्ण नाथ में जलाभिषेक करने निकला है.शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के अटसलिया गांव का रहने वाला अंशुल यादव 6 जुलाई को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर निकला था. इसके बाद वह लगातार लोहे की किलो से बनी शय्या पर लेट लेट कर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. आधा सफर पर करने में अंशुल यादव को 18 दिन लग गए हैं.
Elephant Attack Video: ऋषिकेश में एक जंगली हाथी ने कांवड़ियों के भंडारे में जमकर उत्पात मचाया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि गुस्साया हाथी दौड़ते हुए आता है और एक ट्रैक्टर की ट्रॉली को भी पलट देता है. बताया जा रहा है कि भंडारे में बज रहे तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के कारण हाथी क्रोधित हो गया था, जिसके बाद उसने यह तांडव मचाया. हाथी के इस अचानक हमले से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखिए........
Basti News: शिवरात्रि करीब है और पूरे उत्तर प्रदेश में इन दिनों कांवड़ यात्रा का जोर है, लेकिन बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान जमकर हंगामा और बवाल हो गया. हंगामा इतना बढ़ गया कि गुस्साए कांवड़िये पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए और बैरिकेडिंग में आग लगा दी.
सावन के पावन अवसर पर हर की पौड़ी पर पवित्र गंगा जल लेने के लिए कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. कांवड़िए अपनी-अपनी कांवड़ों में गंगा जल भरकर अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े. देखिए ये वीडियो.......
महादेव का सबसे प्रिय माह सावन होता है. दरअसल इस महीने में शिव के भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ यात्रा निकालते हैं. जहां भक्त बड़ी दूर-दूर से पैदल चलकर महादेव के लिए जल लेकर आते हैं. ऐसे में आज हम आपको देश की सबसे बड़ी 4 कांवड़ यात्राओं के बारे में बता रहे हैं.
Ghaziabad News: इस शिव भक्त कांवड़िया धीरू भाई लोनी गाजियाबाद का निवासी है, जिसने 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए भगवान शिव से यह मन्नत मांगी है कि 2029 में नरेंद्र मोदी चौथी बार प्रधानमंत्री बने और जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ें.
Delhi Meerut Expressway Diversion: कल सावन का दूसरा सोमवार है. इसके साथ ही हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली की ओर जा रहे कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है.
Haridwar Kanwariys Viral Vide: सावन के पाक महीने में लगातार कई जगहों से कथित कांवड़ियों के जरिये उत्पात मचाने की खबर सामने आई हैं. वहीं, अब एक हैरान करने वाला मामला देवभूमि हरिद्वार से सामने आया है, जहां एक सिख नौजवान को महज मुस्लिम होटल पर काम करने को लेकर प्रताड़ित किया गया.
Ghaziabad Accident: सावन माह शुरू होते ही जगह-जगह कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है. इस बीच हादसे भी हो रहे हैं. शनिवार देर रात दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी. बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई...
What is Dak Bam: कांवड़ यात्रा की इन दिनों धूम मची हुई है लेकिन क्या आप ‘डाक बम’ के बारे में जानते हैं. जिसके लिए यूपी पुलिस को कांवड़िया बनना पड़ गया है.
Muzaffarnagar News: जहां एक और समाज में पति-पत्नी के संबंधों को लेकर पिछले दिनों घटनाएं देखने को मिल रही हैं... उन सब के लिए आशा की कावड़ यात्रा एक नजीर साबित हो रही है. आशा का पति सचिन के लिए समर्पण और भगवान आशुतोष भोले नाथ के प्रति अटूट विश्वास काबिले तारीफ है.....
Muzaffarnagar News: पश्चिमी यूपी में कांवड़ की धूम मची हुई है. यूपी में योगी बाबा के बुलडोजर का असर कांवड़ यात्रा में भी दिखाई दे रहा है. मुजफ्फनगर में एक अनोखी कांवड़ देखने को मिली...
Hapur News: हापुड़ से बड़ी संख्या में कई जिलों के लिए निकलने वाले कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देख जिला प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. वहीं 19 से 25 जुलाई तक जिले में कई रूट भी डायवर्ट रहेंगे, और भारी वाहनों की एंट्री बैन रहेगी.
Bhagalpur 56 Feet Kanwar: 56 फीट का कांवड़ लेकर टोली निकली जो सबसे बड़ी कांवड़ है. 500 किलो की इस कांवड़ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. 3000 कांवड़ियो की टोली इस कांवड़ को लेकर जा रही है.
Hindu Muslim Unity: दिल्ली के सीलमपुर में AAP विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कांवड़ियों के लिए सद्भावना कैंप लगाया, जहां मुस्लिम समाज ने फूलों की बारिश और फल बांटकर उनका स्वागत किया. यह 31 साल पुरानी परंपरा है, जो गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है. इस मौके पर दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी भी मौजूद रही.
Kanwar yatra 2025: सपा सांसद राजीव राय ने कांवड़ यात्रा पर आपत्तिजनक बयान दिया तो बीजेपी के निशाने पर आ गए और फिर सफाई देने लगे. जबकि उन्होंने पहले अपने बयान में कहा था कि बेरोजगार ही कांवड़ यात्रा करते हैं.
Delhi News: सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कपिल मिश्रा ने 12 जुलाई को एक ट्वीट कर कहा कि शहादरा में शरारती तत्वों ने कांवड़ मार्ग कांच के टुकड़े बिखेर दिए. जबकि पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि ये घटना 12 नहीं 10 जुलाई की है और ग्लास लेकर जा रहे ई-रिक्शा में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद कांच के टुकड़े सड़क पर बिखर गए.
Sawan Ka Pahla Somwar: देशभर में शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ-साथ फूल, बेलपत्र, दूध,शहर, भांग, चंदन चढ़ा रहे हैं.