Satna Food Poisoning: सतना जिले के रामपुर क्षेत्र में एक परिवार के 6 सदस्यों ने एक साथ बैठकर खाना खाया. खाना खाने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसी शिकायतें होने लगीं. आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बल्ड बैंक को लेकर नई पॉलिसी लागू होगी. इस पॉलिसी के तहत अब मरीजों को बल्ड बैंक से खून तब ही दिया जाएगा जब खून की जांच NAT मशीन द्वारा हो चुकी होगी.
MP News: सतना में जमीन फाड़ते हुए पानी का विशाल फव्वारा छूट पड़ा. इस चौंका देने वाली दृश्य को देख लोगों का जाम लग गया. सड़क तालाब में तब्दील हो गई वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध किया.
MP News: सतना में एक मामूली विवाद तब हिंसक रूप ले लेता है, जब दो पक्षों की कहासुनी हाथापाई पर उतर आती है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला को पिटते देख लोगों का दिल दहल गया है.
MP News: सतना जिले के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की तबीयत गाय का दूध पीने से अचानक खराब हो गई. दूध के सेवन के बाद से ही सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत आने लगी.
MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी कस्बे में विद्युत वितरण कंपनी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि हर कोई हैरान है. 12 रुपये के बकाए बिजली बिल के लिए कानूनी नोटिस थमा दी गई. इतना ही नहीं उपभोक्ता की जमीन-जायदाद जब्त करने की भी बात कही गई.
MP News: सतना जिले के बिरसिंहपुर में देवी-देवताओं के चित्र बीड़ी की पैकेजिंग में इस्तेमाल किए जा रहे थे. हिंदू संगठन के आक्रोश के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए हाशिम खान के कारखाने को सील कर दिया है और सप्लाई किए माल को वापस मंगवाने का निर्देश दिया है.
MP News: सतना में ई-अटेंडेंस शिक्षकों के लिए गले का फंदा बनी हुई है. यहां सिग्नल का खोज में शिक्षकों को कोना-कोना भटकना पड़ता है. नेटवर्क की वजह से हाजिरी नहीं लगने पर सैलरी काटी जाती है.
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले आकाश की घर वापसी से पूरे गांव में खुशी का माहौल है. आपको बता दें, कि आकाश, ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान 2 माह पर्शियन गल्फ में एक शिप में फंसे रहे.
Satna Jail News: मध्य प्रदेश की सतना जिले की केंद्रीय जेल में एक कैदी के पास मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बंदी संदिग्ध हालत में नजर आ रहा था, उसके बाद चेकिंग के दौरान उसके पास मोबाइल बरामद हुआ है. वहीं जेल अधीक्षक ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है, कि कैदी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा है?.
Sant Premanand Maharaj Video: मध्य प्रदेश के सतना जिले में वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी है. संत प्रेमानंद जी महाराज के एक वीडियो पर युवक ने फेसबुक पर क्या लिखा?
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में दूर दराज इलाकों के मौजूदा पुरातात्विक स्मारक अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं. इसको लेकर जिला प्रशासन एक्टिव मोड में नजर आ रहा है. इन स्मारकों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं.
Mukundpur Temple News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर में चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. चोर ने भक्त का वेश बनाकर मंदिर में प्रवेश किया, माथे पर तिलक लगाया और बाकी श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठ गया. मौका मिलते ही उसने भगवान के चरणों में रखे दान के रुपये और अष्टधातु की थाली चुपचाप उठा ली और फरार हो गया.
Satna Central Jail Health News: सतना केंद्रीय जेल में उच्च न्यायालय के आदेश पर विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 599 पुरुष और 53 महिला बंदियों का परीक्षण किया गया. इस दौरान 66 बंदी मानसिक रोग से पीड़ित पाए गए, जिनमें 64 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं.
सतना जिले के सिंहपुर थाने के अंदर चोरी के आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई. युवक को पुलिस चोरी के आरोप में कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार कर थाने लाई थी.