Maulana Manzoor Ahsan Ajazi Death Anniversary: मंज़ूर अहसन अजाज़ी बिहार के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए 13 साल ब्रिटिश जेलों में बिताए. उन्होंने खिलाफत आंदोलन, असहयोग आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई. आज़ादी के बाद वे विधान सभा के सदस्य (MLA) बने और हिंदू-मुस्लिम एकता तथा सामाजिक सुधार की दिशा में काम करते रहे.