Advertisement

MP Assembly Election 2018 

alt
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने बड़े बदलाव किए हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के पीसीसी के अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी हैं. कमलनाथ ने सांसद और कांग्रेस के कट्टावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मप्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है. वहीं दिग्विजय सिंह को प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस में कई बड़े बदलाव भी किए हैं. कमलनाथ ने प्रदेश के 20 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है. साथ ही छह समितियों का गठन किया है.
May 22,2018, 20:54 PM IST

Trending news