Muharram Poster in Jhansi: मुहर्रम पर मुस्लिम समुदाय के लोग खासकर शिया समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत के साथ धार्मिक परंपराओं का पालन किया है. इस बार झांसी में शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम मनाया गया और यहां पर लगाए गए पोस्टर्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जानें क्या है वजह?
DNA Analysis: अब से 24 घंटे पहले देशभर में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया. पूरे देश में मोहर्रम के जुलूस के लिए खास इंतजाम किए गए थे. पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर था. प्रशासन ने अपनी तरफ से हुड़दंग और हिंसा रोकने की पूरी तैयारी की थी.
Ali Khamenei Poster Controversy: इस्लामिका कैलेंडर का पहला महीना शुरू होते ही अकीदतमंदों ने मुहर्रम का खास ऐहतमाम किया. इस दौरान कई जगहों पर ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामनेई समेत वहां के अन्य नेताओं के पोस्टर लगाने को लेकर विवाद देखने को मिला. आज बहराइच में भी मुहर्रम जुलूस के दौरान अली खामनेई के पोस्टर दिखने पर विवाद हो गया.
Stone Pelting on Muharram Procession: बिहार में आज इतवार को कई जिलों में अकीदतमंद पूरी अकीदत के साथ मुहर्रम की रस्में अदा कर रहे हैं. हालांकि, मुहर्रम जुलूस के दौरान कई जगहों असामाजिक तत्वों ने अकीदतमंदों को निशाना बनाते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की.
Bihar Muharam Violence: बिहार के भागलपुर, कटिहार और फारबिसगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा और तनाव की स्थिति बन गई. भागलपुर में फायरिंग और लाठी-डंडे चले, कटिहार में महावीर मंदिर पर पथराव किया गया, जबकि फारबिसगंज में दो गुटों में पत्थरबाजी हुई. तीनों जिलों में पुलिस बल तैनात है और हालात को नियंत्रण में लाया गया है.
Muharram Procession Accident in Bihar: पूरे बिहार में मुहर्रम पर पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहे है. इसमें न सिर्फ मुसलमान बल्कि हिंदु, सिख, समेत दूसरे समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं. नवादा में ताजिया का जुलूस के निकालने के दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं.
Muharram in West Bengal: पश्चिम बंगाल में मुहर्रम के मौके पर कई खास आयोजन किए जाते हैं. हालांकि, अब कई पारंपरिक रीति रिवाज खत्म होते जा रहे हैं. यहां के मुहर्रम पर हिंदू मुस्लिम भाईचारे की जो मिसाल देखने को मिलती है, उसकी पूरी दुनिया चर्चा होती है. इस बार यहां पर अकीदतमंद बढ़चढ़कर मुहर्रम के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं.
PM Modi Tribute Imam Hussain: आज पाकिस्तान, ईरान, भारत, इराक और कई अन्य देशों में मुहर्रम के मौके पर ताजिए निकाले जाएंगे. यह दिन हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत की याद में मनाया जाता है. इस बीच पीएम मोदी ने इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की है.
Muharram 2025: कुर्बानी, सब्र और इंसानियत की मिसाल कहे जाने वाले मुहर्रम के त्योहार पर लखनऊ में सबसे बड़ी रसोई चलती है जिसे शाही बावर्चीखाना के नाम से जाना जाता है. इस रसोई में हर रोज 20 हजारों लोगों के लिए तबर्रुक बनता है और यह परंपरा 186 साल से चली आ रही है.
Muharram 2025: बाहरी दिल्ली के ही नांगलोई इलाके में जुलाई 2023 में जब ताजिया निकल रहा था तो उस दौरान हिंसा हो गई थी.पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था. ऐसा फिर से न हो उसके लिए दिल्ली पुलिस लगातार अमन कमेटी की मीटिंग कर रही है.
Muharram 2025: देशभर में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया निकाले जाएंगे. इस संबंध में ज़ी मीडिया टीम ने मुस्लिम धर्मगुरु हाजी मोहम्मद सूफी अशफाक नूरी से खास बातचीत की. उन्होंने मुहर्रम का महत्व, मुहर्रम में ताजिया निकालने का सही तरीका बताया.
Muharram 2025: मुहर्रम की डेट को लेकर काफी ज्यादा लोग कंफ्यूज हैं. वहीं, बच्चे भी स्कूल में छुट्टी की डेट को लेकर परेशान हैं. चलिए जानते हैं स्कूलों में छुट्टी है या नहीं?
Muharram Tazia: मुहर्रम में 54 फीट ऊंचा ताज़िया निकासने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा था, जहां से कोई राहत नहीं मिली है. लोगों का कहना है कि ये ताज़िया 1929 से निकाला जा रहा है. हाईकोर्ट ने साफ किया कि बिना प्रशासनिक इजाजत के सिर्फ आशंका के आधार पर दाखिल की गई याचिका कबूल नहीं की जा सकती. न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने संभल निवासी अल्ताफ हुसैन और कई दूसरे लोगों की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया है.
Muharram 2025 : इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम बहुत पवित्र माना गया है. भारत में ईद और बकरीद की तरह मुहर्रम की भी तारीख चांद दिखाई देने के अनुसार ही तय होती है. इस बार माना जा रहा है कि 6 जुलाई को मुहर्रम मनाया जाएगा.
Lucknow News: मोहर्रम के छठे दिन लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में आग का मातम हुआ. इसमें बड़ी संख्या में लोग या हुसैन पुकारते हुए करीब 20 मिनट तक अंगारों पर चले.
Public Holiday 6 ya 7 july: भारत में 6 या 7 जुलाई को है छुट्टी? आइए, जानते हैं कि क्यों रहेगी यह छुट्टी, इस दिन क्या-क्या बंद रहेगा और इसका महत्व क्या है.
MP Muharram Poster Controversy: मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में मुहर्रम का खास एहतमाम किया जा रहा है. राजधानी भोपाल में ईरानी डेरे में लगे मोहर्रम के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है. इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर इन पोस्टरों को हटा दिया है. जानें पूरा मामला?
Tazia in India: बीते 26 जून को चांद देखने के बाद इस्लामिक कैलेंडर का नया साल 1447 हिजरी शुरू हो गया. इस्लाम में खासकर शिया मुसलमानों में पहला महीना यानी मुहर्रम को काफी अहम माना जाता है. मुहर्रम पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन (र.अ.) की शहादत की याद में मनाया जाता है. इसकी शुरुआत बहुत ही रोचक थी.
Muharram Official Holidays in Telangana: बीते 26 जून की शाम को चांद नजर आने के बाद पवित्र मुहर्रम का महीना शुरू हो गया है. धार्मिक लिहाज से मुहर्रम का इस्लाम में काफी महत्तव है. इस बीच तेलंगाना सरकार ने मुहर्रम के महत्व और इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए 9वीं और 10वीं यौमे आशूरा पर ऑफिशियल छुट्टी का ऐलान किया है.
Lucknow Tajiya Alam Demand: मोहर्रम का पाक महीना शुरू होते हुए लखनऊ की गलियों में गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिलती है. लखनऊ में बड़ी संख्या में लोग ताजिया और अलम खरीदने के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं. यहां के बने ताजिए और अलम की डिमांड देश के साथ साथ यूरोप और दूसरे मुल्कों में भी है.
Muharram Juloos Accident in Bihar: जुमेरात की शाम को चांद निकलने के साथ ही मोहर्रम का पाक महीना शुरू हो गया. मोहर्रम के मौके निकाने जाने वाले जुलूस के दौरान रोहतास में एक हादसे की वजह से हड़कंम मच गया. घटना की सूचना मिलते प्रशासन आनन फानन में मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गया है.
Muharram 2025: देशभर में मुहर्रम का चांद का दीदार हो गया है. इसके साथ ही 26 जून को इस्लामी कैलेंडर की 29वीं तारीख (जिल हिज्जा) होगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.