बिहार में मुहर्रम के दौरान वर्दी में तलवार लहराते वीडियो पर दारोगा मुस्तकीम खान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई कि दूसरे राज्यों में पुलिस अधिकारियों के बहुसंख्यक समुदाय के मजहबी तकरीबात में शामिल होने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि एक देश, एक कानून और फिर कार्रवाईयों में इतना अंतर क्यों?
नवादा में ताजिया जुलूस के दौरान मारपीट होने की घटना सामने आई है. साउंड बॉक्स चालक मोहम्मद जमील अंसारी को बदमाशों ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी. इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई है.
Muharram 2026: पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र का दरबे गांव हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है. यहां सदियों से दोनों समुदाय मिलकर मोहर्रम का ताजिया तैयार करते और कंधा देकर उठाते हैं. मां दुर्गा मंदिर और कर्बला स्थल के बीच निभाई जा रही यह परंपरा सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का अनूठा संदेश देती है.
समस्तीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान 26 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है. वहीं, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
जमुई में मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल का LIVE वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो गुटों में आमने-सामने भिड़ंत होते हुए दिख रहा है. इस दौरान पुलिस के सामने ही पत्थरबाजी की घटना भी हुई.
Nalanda Muharram Juloos Ruckus: नालंदा में मुहर्रम जुलूस के दौरान रूट को लेकर बवाल खड़ा हो गया. इस दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, यहां तक कि पत्थरबाजी की भी घटना हुई, हालांकि थानाध्यक्ष ने इससे इनकार किया है.
Muharram 2026: अररिया में भारत-नेपाल बॉर्डर पर मुहर्रम जुलूस में अचानक पथराव से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान SSB और जोगबनी पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाया.
Araria Tazia Procession Stone Pelting Case: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, जब कुछ लोगों मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दो जगहों पर पत्थरबाजी की. इससे इलाके में तनाव फैल गया है. हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप कर हालात को काबू में कर लिया.
Hindu Family Celebrates Muharram: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक हिंदू परिवार पिछले 10 से 12 पीढ़ियों से अपने घर में मुहर्रम का ताजिया रख रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोग उनके घर पहुंचते हैं और सभी मिलकर ताजिया कर्बला तक ले जाते हैं. यह परंपरा आज भी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल बनी हुई है.
Muharram Dishes List: इस्लाम में मुहर्रम के महीने को मज़हबी ऐतबार से काफी अहमियत दी गई है. मुस्लिम समुदाय के लोग खासकर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में, खास लजीज खाने बनाए जाते हैं. इन खानों को रिश्तेदारों और ज़रूरतमंदों को बांटा जाता है. आइये जानते हैं, वो कौन से खाने हैं और उनका इतिहास क्या है?
मध्य प्रदेश के दमोह में बीती रात मोहर्रम के दौरान होने वाली शहर गश्त में एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस स्टंट में एक युवक के मुंह में लगी आग से अफरातफरी मच गई और वो गंभीर रूप से जला है.
Guidelines For Muharram In UP: उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जुलूस के रास्तों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है.पूरे यूपी में हाई अलर्ट है. मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिए गए कड़े और स्पष्ट निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है. संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है. सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है. हर जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है. हर कदम पर सुरक्षा, हर जगह निगरानी की जा रही है.
Patna Traffic Advisory on Muharram: मुहर्रम के लिए पटना में ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की गई है. ताजिया जुलूस की वजह से 26 और 27 जून को कई रास्तों पर ट्रैफिक का रूट बदला गया है. कारगिल चौक से अशोक राजपथ होते हुए पटना सिटी जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित है.
Etah News: एटा में ताजिया निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. यहां हाईटेंशन लाइन से ताजिया टच होने से 4 लोग बिजली करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि तीन व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं.
Delhi Muharram 2026: दिल्ली में मुहर्रम के ताजिया जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. पुलिस ने लोगों से जुलूस वाले मार्गों से बचने, यात्रा पहले से तय करने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
Allahabad HC on Prayagraj Bada Tajiya Row: प्रयागराज के ऐतिहासिक बड़े ताजिए को लेकर चल रहे विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला सामने आया है. अदालत ने बड़ा ताजिया जुलूस निकालने की मांग वाली याचिका पर हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया. अदालत ने इसे मुस्लिम समुदाय के दो गुटों का आपसी मामला बताया.
Delhi Muharram 2026 Bank holiday: क्या मुहर्रम पर पब्लिक हॉलिडे होगा? कई भारतीय राज्यों में बैंक, स्कूल और सरकारी ऑफिस घोषित मुहर्रम हॉलिडे पर बंद रह सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या दिल्ली में 26 जून को बैंक बंद रहने वाले हैं या नहीं.
Delhi Traffic Advisory: कल यानी कि 26 जून को देशभर में मुहर्रम मनाया जाएगा. इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. आइए जानते हैं कि मुहर्रम पर दिल्ली के किन रास्तों पर भारी जाम रहेगा, कौन से रास्ते बंद रहेंगे.
MP HC Verdict on Government Imambara: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने धार के सरकारी इमामबाड़ा विवाद को लेकर मुहर्रम से पहले अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने ताजिया कमेटी को अंतरिम राहत देते हुए पांच दिनों तक इमामबाड़े के इस्तेमाल की इजाजत दी है. हालांकि, अदालत ने इमामबाड़ा अस्थायी रूप से हैंडओवर करने से पहले कुछ अहम शर्ते रखी हैं.
Pakistan Hindus Muharram Tradition: पाकिस्तान के कराची में रहने वाले हिंदू राजू राठौर पिछले 45 सालों से मोहर्रम पर ताजिया बनाते आ रहे हैं. आज भी वे इमाम हुसैन की शहादत सम्मान के साथ याद करते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Muharram 2026: मुहर्रम के मौके पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी की है.
Hania Aamir on Muharram 2026: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने मोहर्रम के मौके पर सोशल मीडिया पर करबला और इमाम हुसैन (A.S.) की कुर्बानी को इंसानियत, सच, इंसाफ और भाईचारे का संदेश बताया. उन्होंने लोगों से करबला की सीख को अपनी जिंदगी में अपनाने की अपील की.