Taal Thok Ke: दिल्ली चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा दावा किया है. ओवैसी ने कहा है कि ओखला सीट से उनके प्रत्याशी शिफा-उर-रहमान जेल के अंदर रहते हुए ही चुनाव जीतेंगे. ओवैसी कल दिल्ली के ओखला में थे. जहां उन्होंने शाहीन बाग वाला दांव खेला. ओवैसी ने ऐलानिया लहजे में कहा कि पांच फरवरी को शाहीन बाग दोहराना है. सवाल है खुद को सेक्यूलर नेता बताने वाले ओवैसी ने शाहीन बाग वाला कार्ड क्यों खेला. इस मुद्दे पर ताल ठोक के चर्चा शुरू करें उससे पहले ये छोटी सी रिपोर्ट देख लेते हैं.
कल दिल्ली चुनाव में योगी-ओवैसी का राउंड-1 हुआ दोनों ने दिल्ली चुनाव में हुंकार भरी और एक दूसरे पर वार पलटवार किया देखिये ये खास रिपोर्ट
दिल्ली में योगी दहाड़ चुके हैं...और अब कुछ ही देर में ओवैसी की भी रैली होने वाली है, ओवैसी की रैली शाहीन बाग इलाके में होगी..वही शाहीन बाग जहां की आबादी मुस्लिम बहुल है..और आज दिल्ली में जो योगी बनाम ओवैसी की जंग हो रही है...उसको लेकर मुस्लिम और हिंदू मोहल्ले का क्या कहना है...देखिए ज़ी न्यूज़ की EXCLUSIVE रिपोर्ट...
Taal Thok Ke: दिल्ली चुनाव का सियासी पारा पहले ही से हाई है, लेकिन आज योगी आदित्यनाथ की एंट्री से माहौल बदल गया है. हर-हर महादेव के उद्घोष से योगी ने दिल्ली में पहली रैली की शुरुआत की. अपने इस पहले ही हुंकार में योगी ने साफ-साफ संदेश दे दिया कि दिल्ली चुनाव का असली एजेंडा क्या रहने वाला है. योगी ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. और झूठ बोलने की मशीन, जनतो से झूठे वादे करने वाला. रोहिंग्या और अवैध घुसपैठिए बसाने वाला भी बताया. सिर्फ इतना ही नहीं योगी ने घोटालों और दंगों को लेकर भी केजरीवाल को जमकर घेरा. एक तरफ योगी तो वहीं दूसरी तरफ ओवैसी और राहुल गांधी भी दिल्ली में जनसभाएं कर रहे हैं.