PM Narendra Modi appeal: आज आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और घटती क्रय शक्ति से जूझ रहा है. ऐसे वक़्त में 'कम खर्च करो' जैसी सलाहें उसके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी लगती हैं. एक मजबूत अर्थव्यवस्था अपने नागरिकों को ज्यादा अवसर देती है, उनकी आय बढ़ाती है, उद्योगों को गति देती है, और उपभोग क्षमता मजबूत करती है, लेकिन जब सरकार लगातार 'कम खरीदो', 'कम चलो', 'कम इस्तेमाल करो' जैसी बातें करने लगे, तो यह नीतिगत संकट का संकेत माना जाता है.