Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस की आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलांग की अदालत में सरेंडर कर दिया है. इसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत रद्द कर दी थी और उसे तीन हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया था.
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को दो विकल्प दिए थे. पहला विकल्प यह कि सोनम के वकील कोर्ट में जिरह जारी रखें और कोर्ट केस में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जमानत पर फैसला ले. दूसरा विकल्प कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को दिया था कि वो सरेंडर कर दे और गवाहों के परीक्षण पूरे होने के बाद नए सिरे से जमानत की अर्जी लगाए.
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 जुलाई को सुनवाई करेगा. कोर्ट गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध कराने और दस्तावेज में कथित टाइपिंग गलती से जुड़े विवाद की विस्तार से जांच करेगा.
राजा रघुवंशी मर्डर केस (Raja Raghuvanshi Murder Case) में एक हैरान कर देने वाला कानूनी मोड़ सामने आया है। पुलिस की एक छोटी सी 'टाइपिंग मिस्टेक' की वजह से मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई, जिसे लेकर अब मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। देखिए पूरी कानूनी बहस और सोनम रघुवंशी का वो हलफनामा जिसने सबको चौंका दिया।
Sonam Raghuvanshi Hearing Adjourned: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानक रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 14 जुलाई को सुनवाई होगी. अब इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी.
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर खुद को बेगुनाह बताया है. उसने कहा कि उसके खिलाफ मामला केवल परिस्थितिजन्य (circumstantial) साक्ष्यों पर आधारित है. इस मामले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हालांकि, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है.
कड़वाहट को पालने, किसी को खाई में धकेलने, ड्रम में कंक्रीट से दबाने या टुकड़े करके फ्रिज में भरने से कहीं बेहतर है कि आप अपनी राहें अलग कर लें. निभ रही है तो पूरी शिद्दत से निभाएं और अगर नहीं निभ रही, तो एक-दूसरे को दुआएं देते हुए गरिमा के साथ अलग हो जाएं.
महाराष्ट्र के पुणे में सामने आए केतन अग्रवाल हत्याकांड ने इंदौर के चर्चित 'राजा रघुवंशी मर्डर केस' की खौफनाक यादों को ताजा कर दिया है. राजा की हनीमून के दौरान 23 मई 2025 को राजा की हत्या कर दी गई थी, जिसमें पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी है.
Raja Raghuvanshi Murder-राजा रघुवंशी हत्याकांड में फिर सोनम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में सोनम रघुवंशी के जमानत वाले आदेश को रद्द करने की मांग की है.
Raja Raghuvanshi Wife Get Bail: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है. पति राजा की हत्या के आरोप में कई महीनों से शिलॉन्ग जेल में बंद पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. सोनम पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप लगे थे.
Raja Raghuvanshi Murder Case Update: इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलॉन्ग पुलिस ने 2 लोगों को क्लीनचिट दे दी है और उन्हें रिहा कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि जांच और वेरिफिकेशन में मामले में उनकी भूमिका साबित नहीं हुई. इसलिए, उन्हें बरी कर दिया गया.
Raja Raghuvanshi Murder Case Latest Update: राजा रघुवंशी मर्डर की हत्या मामले में जांच टीम ने मेघालय की अदालत में 700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें एक 'ब्लैक ट्रॉली बैग' का जिक्र है. इस ब्लैक ट्रॉली बैग ने सोनम रघुवंशी की पोल खोल दी और राजा रघुवंशी मर्डर केस को सुलझाने में मदद की.
Indore News-राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम ने शिलॉन्ग कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है. जमानत याचिका में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि वह इस शादी से खुश थी. वहीं इससे राजा के परिवार में गुस्सा है, राजा के भाई गोविंद का कहना है कि सोनम के परिवार के लोग उसकी मदद कर रहे हैं.
Raja Sonam Raghuvanshi Case Chargesheet: इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघालय पुलिस की तरफ से चार्जशीट पेश कर दी है. उसमें बताया गया है कि राजा की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ही है. इसके अलावा, इसमें सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और होटल रिकॉर्ड जैसे ठोस सबूत शामिल हैं.
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है. पुलिस ने अब तक केस में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, सोनम का प्रेमी राज सिंह कुशवाहा और तीन संदिग्ध हत्यारें विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं.
Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी के परिवार ने फिल्म बनाने का ऐलान किया है. राजा के भाई विपिन ने यह जानकारी दी है, जिसके लिए फिल्म का टाइटल भी फाइनल हो गया है. राजा की हत्या की कहानी फिल्म बताई जाएगी.
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस ने कई सबूत जुटाए हैं. इसके साथ साथ आरोपियों को भी रिमांड पर ले लिया है. फिलहाल मामले में 5 आरोपी अभी जेल में हैं. इस केस में चार्जशीट पेश होने के बाद सुनवाई कोर्ट में शुरू होगी. इसके लिए राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने तीन वकील हायर किए हैं.
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस को इंदौर में एक और सबूत मिला है, जबकि सोनम रघुवंशी के लैपटॉप की अभी तलाश जारी है.
Raja Raghuvanshi Murder Case Latest Update: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, शिलांग पुलिस ने ग्वालियर से एक आरोपी लोकेन्द्र तोमर को हिरासत में लिया है. यह वही लोकेंद्र तोमर है, जिसने सोनम की पिस्टल, सोने-चांदी और रुपयों से भरे बैग को अपने पास रखा था. फिलहाल पुलिस लोकेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्या मामले में राजा के परिजनों ने फिर बड़ी बात कही है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि हम लगातार सोनम और राज के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं, ऐसे में हम इस मामले में हाईकोर्ट भी जाएंगे. बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब तक कई तरह की जानकारियां सामने आ चुकी हैं.
property dealer enters raja raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब एक प्रापर्टी डिलर की एंट्री हो गई. जिस पर आरोप है कि इसने ही सोनम के उस काले कारनामे वाले बैग को गायब किया था. जिसमें हत्या के सबूत थे.