Bihar Politics: चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और संतोष सुमान के आरक्षण प्रणाली की समीक्षा के बयान पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि आरक्षण का आकलन करने का मतलब है लोगों को सिस्टम से बाहर करना और इसके दायरे को कम करना.
UP Politics: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जातिगत आरक्षण के खिलाफ आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन पर कड़ा रुख अपनाया है.
लखनऊ न्यूज/मयूर शुक्ला: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास के बाहर 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया. पिछले 6 सालों से लगातार न्याय की गुहार लगा रहे इन अभ्यर्थियों का गुस्सा बुधवार को एक बार फिर फूट पड़ा.प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को साथ लेकर पहुंची थीं.
Madras High Court: मद्रास हाईकोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े एक मामले पर तमिलनाडु सरकार के एक आदेश को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया है कि अगर किसी परिवार को आरक्षण की वजह से अच्छी शिक्षा, नौकरी और आर्थिक मजबूती मिल चुकी है, तो उनके बच्चों को फिर आरक्षण का लाभ क्यों मिलना चाहिए.
Reservation For Muslims: महाराष्ट्र सरकार ने रमजान के मौके पर एक प्रशासनिक आदेश जारी करके मुसलमानों के लिए साल 2014 में लागू किए गए आरक्षण को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.
OPSC: ଓଡ଼ିଶା ଲୋକସେବା ଆୟୋଗ (OPSC) ଦ୍ୱାରା ପରିଚାଳିତ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରତିଯୋଗିତାମୂଳକ ପରୀକ୍ଷା ଆବେଦନ ଫର୍ମରେ 'ତୃତୀୟ ଲିଙ୍ଗ' (Third Gender) ବିକଳ୍ପ ନଥିବାକୁ ନେଇ କ୍ଷୋଭ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି ଓଡ଼ିଶା ମାନବାଧିକାର କମିଶନ (OHRC)।
CJI Gavai on SC Reservation: जस्टिस गवई ने इसके पहले साल 2024 में ये कहा था कि राज्यों को अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के बीच भी आने वाली क्रीमी लेयर की पहचान करनी चाहिए और उन्हें आरक्षण का लाभ लेने से इनकार करने की एक नीति विकसित करनी चाहिए.
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने आरक्षण के इतिहास में एक बड़ा कदम उठाया है, जिसे 'आरक्षण के अंदर आरक्षण' कहा जा रहा है. 17% SC कोटे को 6:6:5 के फॉर्मूले में बांटकर सरकार ने सामाजिक न्याय की एक नई बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में हम इस ऐतिहासिक फैसले की परत-दर-परत पड़ताल करेंगे कि यह दशकों से न्याय का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए वरदान है या एक नया राजनीतिक दांव?इस वीडियो में आप समझेंगे कि 6:6:5 का खेल क्या है? (SC कोटे का 'दलित लेफ्ट', 'दलित राइट' और अन्य में विभाजन) इसकी ज़रूरत क्यों पड़ी? (जस्टिस नागमोहन दास कमीशन की रिपोर्ट का सच.) किसे फायदा, किसे नुकसान?
Champai Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मांग की है कि दूसरा धर्म अपनाने वाले आदिवासियों से आरक्षण की सुविधा वापस ली जाए. उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समुदाय से बाहर शादी करने वाली आदिवासी महिलाओं को आरक्षण सुविधा से बाहर किया जाना चाहिए.
Anil Vij on Muslim Reservation: कर्नाटक में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने के फैसले को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज कांग्रेस पर जमकर बरसे. शनिवार को उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज को फाड़ने के लिए दूध में दही डाल दिया है. इसी सोच के कारण उसने 1947 में देश में बंटवारा करवाया. ये बिल्कुल सही नहीं है, विज ने कहा मुस्लिमों ने हमारे ऊपर 400 साल राज किया है, उन्हें कंसेशन की क्या जरूरत. देखें वीडियो
Telangana OBC Reservation: तेलंगाना में OBC समुदाय को 42 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया गया है. सरकार के इस फैसले की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दमकर तारीफ की है.
Minorities: वैसे तो इंडिया में काफी यूनिवर्सिटीज मौजूद है. साथ ही बहुत ऐसी यूनिवर्सिटीज भी है, जो टॉप रैंकिग की लिस्ट में भी शामिल है. कुछ ऐसे शैक्षिक संस्थान जिसमें मुसलमानों को 50% का रिजर्वेशन दिया जाता है.
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने महिला कांग्रेस की अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग की गई.
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नान करने जा रहे बुजुर्ग से ठगी हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने रिजर्वेशन के नाम पर बुजुर्ग से रुपये हड़प लिये. जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कार्रवाई की मांग कर दी. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आप भी इस वायरल वीडियो को देखें
Uttarakhand Nikay Chunav: निकाय चुनाव में आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही विकासनगर नगर पालिका के अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी में खींचतान शुरू हो गई है. जहां एक ओर बीजेपी विधायक मुन्ना चौहान ने आपत्ति जताई है. इसके बाद रामशरण नौटियाल ने पलटवार किया. पढ़िए
Supreme Court on Reservation: पश्चिम बंगाल का ओबीसी को रिजर्वेशन देने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी को रिजर्वेशन देने के मामले पर कहा है कि मजहब की बुनियाद पर किसी को रिजर्वेशन नहीं दिया जा सकता है.
Prabhakar Mishra On RJD: आरक्षण के मुद्दे पर राजद द्वारा आहूत धरना पर भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बयान देते हुए कहा- 'राजद के राजनीति का आधार झूठ और छलावा है, राजद के लिए आरक्षण कोई जनहित का विषय नहीं है, बल्कि आरक्षण को राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं. देखें वीडियो.
Bihar Politics: आरक्षण के मुद्दे पर इन दिनों सियासी बवाल मचा हुआ है. पक्ष-विपक्ष के नेता आमने-सामने हैं. इसी कड़ी में बिहार के चर्चित आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने आरक्षण के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा है. शक्ति यादव ने कहा है कि- 'भारतीय जनता पार्टी आरक्षण विरोधी है, यह बात डंके की चोट पर कहता हूं'. देखें वीडियो.
Haryana news: भुक्कल ने कहा, ‘रिक्तियां नहीं भरी जा रही हैं, रोस्टर प्रणाली लागू नहीं की जा रही है, छात्रवृत्ति, वजीफे नहीं दिए जा रहे हैं... बेहतर होता कि सरकार खाली पड़े पदों को भरती, बेहतर रोजगार देती.’
Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर के Rajuari में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने एक बार फिर Reservation का मुद्दा उठाकर विपक्ष को निशाने पर लिया है. अमित शाह ने Rahul Gandhi के US Visit पर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा है कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक BJP है तब तक आरक्षण को कोई छू नहीं सकता.
Samrat Choudhary On Congress: आरक्षण के मुद्दा को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर जोड़दार हमला बोला है. बता दें कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने काग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि- 'कांग्रेस ने ही आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की'. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'पहले कांग्रेस शासित राज्यों में जातिगत गणना करानी चाहिए'. देखें वीडियो.