Vrindavan Video: वृंदावन में बाबा बागेश्वर की सनातन एकता पदयात्रा का समापन हो गया है. इस समापन समारोह में बाबा ने एक बार फिर हुंकार भरी है. समापन समारोह में उन्होंने कहा कि देश को बम फोड़ने वाले नहीं चाहिए. जल्द ही कश्मीर में सनातन पदयात्रा शुरू होगी. आप भी ये वीडियो देखें...
Vrindavan Video: अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांके बिहारी के चरण दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ी. इस मौके पर धर्मनगरी में ठाकुर जी के जयकारों से गुंजायमान हो रही है. ठाकुर राधादामोदर मंदिर में शाम को चंदन यात्रा दर्शन होंगे. इसके साथ ही ठाकुर राधारमण मंदिर और राधाबल्लभ मंदिर में फूलबंगला सजाए जाएंगे. वीडियो देखें
Monkey Return Mobile for Mango Juice: मथुरा-वृंदावन का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बंदर लाखों रुपये का कीमती आईफोन लेकर छत पर जाकर बैठ गया. यह देखकर शख्स परेशान हो गया. मोबाइल पाने के लिए उसने हर जुगत लगाई लेकिन कोई काम नहीं आई. शातिर बंदर भी इस उम्मीद में था कि वो मोबाइल के बदले कोई बड़ी डील कर लेगा. हुआ भी कुछ ऐसा ही. शख्स बंदर को मंगो जूस फेंकता है, जैसे ही शातिर बंदर को मंगो जूस की बोतल मिलती है तुरंत वह मोबाइल नीचे फेंक देता है. यह कारनामा देख वहां मौजूद सैकड़ों लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
Govardhan puja 2024: आज पूरे देश में गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस अवसर पर मथुरा में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है. देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा की. परिक्रमा के दौरान भक्तों ने गिरिराज भगवान की पूजा की और "मैं तो गोवर्धन को कू जाऊं, मेरे पीर नाय माने मेरो मनवा" जैसे भक्ति गीत गाकर श्रद्धा में लीन रहे. अब तक तीन लाख से अधिक भक्त परिक्रमा पूरी कर चुके हैं. भारत के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी को 1008 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया.
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक विदेशी महिला वृन्दावन में देसी लड़के से शादी रचा रही है. शादी के बाद दोनों का फेरा लेने का अंदाज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.