Advertisement
trendingNow13205593

अब बजट फोन नहीं रहे 'बजट'! Samsung ने रातोंरात बढ़ाई 7 पॉपुलर मॉडल्स की कीमत, जानें नया रेट

इस साल यह छठी बार है जब Samsung ने अपने फोन के दाम बढ़ाए हैं. बार-बार हो रही इस बढ़ोतरी ने बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए चिंता बढ़ा दी है. इस बार Galaxy M और Galaxy F सीरीज के कई स्मार्टफोन्स महंगे हुए हैं.

इस साल यह छठी बार है जब Samsung ने अपने फोन के दाम बढ़ाए हैं.
इस साल यह छठी बार है जब Samsung ने अपने फोन के दाम बढ़ाए हैं.

Samsung ने भारत में अपने कई बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं. कंपनी ने यह बदलाव चुपचाप किया है और मई 2026 की शुरुआत से नई कीमतें लागू हो चुकी हैं. खास बात यह है कि इस साल यह छठी बार है जब Samsung ने अपने फोन के दाम बढ़ाए हैं. बार-बार हो रही इस बढ़ोतरी ने बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए चिंता बढ़ा दी है.

किन-किन मॉडल्स पर असर पड़ा

इस बार Galaxy M और Galaxy F सीरीज के कई स्मार्टफोन्स महंगे हुए हैं. इनमें Galaxy F06, F36, F70e, M06, M17e, M17 और M36 जैसे मॉडल शामिल हैं. Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेटेड लिस्टिंग के अनुसार, ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमत में सीधे ₹1,000 की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी भले ही छोटी लगे, लेकिन जब बार-बार ऐसा होता है तो कुल कीमत में बड़ा फर्क देखने को मिलता है.

एंट्री लेवल फोन भी हुए महंगे

अब एंट्री लेवल फोन जैसे Galaxy F06 और Galaxy M06 की कीमतें भी पहले जैसी नहीं रहीं. इनका बेस वेरिएंट (4GB RAM + 64GB स्टोरेज) अब ₹12,499 से शुरू होता है, जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹15,999 तक पहुंच गया है. अगर लॉन्च प्राइस से तुलना करें, तो फर्क और साफ दिखता है. उदाहरण के लिए Galaxy F06 का 4GB + 128GB वेरिएंट पहले ₹9,999 में आता था, जो अब बढ़कर ₹13,999 हो गया है. यानी कुछ महीनों में ही कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है.

Add Zee News as a Preferred Source

मिड-रेंज फोन की नई कीमतें

Galaxy F36 और M36 जैसे मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत अब ₹21,999 से ₹27,999 के बीच पहुंच गई है. वहीं F70e और M17e जैसे फोन भी ₹1,000 तक महंगे हो गए हैं. Galaxy M17 सीरीज की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत अब ₹16,999 हो गई है और टॉप वेरिएंट ₹20,999 तक जाता है.

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

Samsung ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बताई है. लेकिन इंडस्ट्री ट्रेंड को देखें तो कुछ संकेत मिलते हैं. दरअसल, मेमोरी और स्टोरेज जैसे कंपोनेंट्स की कीमतें बढ़ रही हैं. इसकी एक बड़ी वजह AI टेक्नोलॉजी और डेटा सेंटर की बढ़ती डिमांड है. इसका असर अब स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है.

About the Author
author img
Mohit Chaturvedi

मोहित चतुर्वेदी जी न्यूज में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं और पिछले पांच साल से टेक सेक्शन को लीड कर रहे हैं. उन्होंने अब तक iPhone, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे बड़े स्मार्टफोन्स के कई रिव्यू...और पढ़ें

TAGS

Trending news