Yearender 2023: YouTube ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक्स की एक लिस्ट जारी की है. चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट YouTube पर 8.5 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा लाइवस्ट्रीम था. आइए देखते हैं यूट्यूब पर सबसे ज्यादा किन चीजों को सर्च किया गया...
Trending Photos
YouTube Top Searches In 2023: YouTube ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक्स की एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में, भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग वीडियो थी. चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन था. यह मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में सफल रहा. चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट YouTube पर 8.5 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा लाइवस्ट्रीम था. आइए देखते हैं यूट्यूब पर सबसे ज्यादा किन चीजों को सर्च किया गया...
YouTube Top Searches 2023: What Else Did Indians Search For
वर्ष 2023 में YouTube पर सबसे लोकप्रिय वीडियो राउंड2हेल द्वारा निर्मित मेन ऑन मिशन (एमओएम) था. यह वीडियो एक गेमिंग चैनल द्वारा बनाया गया था. दूसरा सबसे लोकप्रिय वीडियो यूपीएससी - अनुभव सिंह बस्सी द्वारा स्टैंड-अप कॉमेडी था. तीसरा सबसे लोकप्रिय वीडियो कैरीमिनाती द्वारा डेली व्लॉगर्स पैरोडी था. यह वीडियो अन्य YouTube व्लॉगर्स के बारे में था.
YouTube Top Searches 2023: What Gaming Content Was Searched The Most
यूट्यूब के मुताबिक, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (जीटीए) VI ट्रेलर 1 ने नॉन म्यूजिकल वीडियो के तौर पर सबसे ज्यादा देखने वाला वीडियो बना, इसको भारत में 93 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा.
2023 में YouTube शीर्ष चैनल
यूट्यूबर ने साल के टॉप 10 इंडियन क्रिएटर्स की भी लिस्ट जारी की. जिसमें पवन साहू, नीतू बिष्ट, फिल्मी सूरज एक्टर, अमन डांसर रियल, क्यूट.शिवानी.05 जैसे नाम हैं.
यूट्यूब टॉप ट्रेंडिंग शॉर्ट्स में क्या चर्चा थी
कंपनी का दावा है कि म्यूजिक वीडियो शॉर्ट्स ट्रेंड ने तेरे वास्ते जेलर, ना रेडी और हीरिये जैसे गानों को टॉप पर पहुंचा दिया.