सावन में क्यों नहीं खानी चाहिए कढ़ी? जानें इसके पीछे की वजह

Preeti Pal
Jul 13, 2023

सावन का महीना

सावन के महीने को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है जो पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है

खान-पान

वहीं, सावन के महीने में खान-पान से जुड़े कई नियम हैं और इन्हीं में से एक है कढ़ी ना खाने का नियम

कढ़ी खाने की मनाही

दरअसल, सावन में कढ़ी खाने की मनाही होती है, आइए जानते हैं इसका कारण

दूध से बनी

ऐसी मान्यता है कि दही और दूध भगवान शिव को अर्पित करते हैं इसलिए इस महीने में दूध से बनी चीजों का सेवन वर्जित माना जाता है

दही

कढ़ी बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए सावन में कढ़ी खाना भी वर्जित होता है

घास

हालांकि, इसका एक वैज्ञानिक कारण भी है. दरअसल, बहुत बारिश होने के कारण सावन में अनचाही घास उग जाती है

कीड़े

घास पर कई तरह के कीड़े भी लगने लगते हैं. ऐसे में जब गाय या भैंस इस घास को खाती हैं तो इसका असर उनके दूध पर पड़ता है

कारण

ये भी एक वजह है कि सावन में दूध या दही से बनी चीजों को खाना वर्जित माना जाता है

वात रोग

दही में एसिड होता है इसलिए इससे बनी कढ़ी सावन में खाने से वात रोग का खतरा बढ़ सकता है और पेट से जुड़ी कई और समस्याएं हो सकती हैं

VIEW ALL

Read Next Story