लाल रंग शुभ और काला रंग अशुभ, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

Zee News Desk
Aug 25, 2023

हिंदू धर्म में जितना लाल रंग को शुभ और उतना ही काला रंग अशुभ माना गया है.

आज इसी कड़ी में आपको बताएंगे कि लाल को शुभ और काले रंग को अशुभ का दर्जा क्यों दिया गया है.

हिंदू धर्म में लाल रंग को उत्साह, सौभाग्य, उमंग और साहस का प्रतीक माना गया है, जबकि काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.

ग्रह-

लाल रंग को मंगल ग्रह और काला रंग शनि देव और राहु का प्रतीक माना गया है.

शुभ कार्यों में-

हिंदू धर्म में लाल का प्रयोग शुभ कार्यों में किया जाता है वहीं काले रंग को शुभ कार्यों से दूर रखा जाता है.

वास्तु शास्त्र-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाल रंग का प्रयोग करना शुभ और काले रंग का प्रयोग करना अशुभ माना जाता है.

काला रंग-

वास्तु शास्त्र में काले रंग को बुराई, मृत्यु, अवसाद, विद्रोह, शक्ति, औपचारिकता जैसे भावों का जन्मदाता माना जाता है.

लाल रंग-

वही लाल रंग को त्याग, बलिदान, ज्ञान और सेवा का प्रतीक माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

VIEW ALL

Read Next Story