ये रेगिस्तानी हिरन महीनों तक रह सकता है प्यासा, इस खास वजह से होने लगा था विलुप्त

Arti Azad
Jun 08, 2024

Oryx:

दुनिया में लाखों-करोड़ों जीव रहते हैं, ये अलग-अलग खासियतों के कारण जाने जाते हैं. कोई खतरनाक है तो कई बेहद बुद्धिमान. सभी जीवों की खासियतों की लिस्ट भी लंबी है.

लेकिन क्या आपको ऐसे किसी जीव के बारे में पता है जो कई महीनों तक पानी के बिना जिंदा रह सकता है?

अब ऊंट मत कह देना, क्योंकि उसकी क्षमता तो केवल 20-25 दिन या उससे ऊपर की है.

हालांकि, सर्दियों में ऊंट भी 6-7 महीनों तक बिन पानी के रह सकता है. वहीं, एक ऐसा जानवर भी है जो 11 महीनों तक प्यासा रह सकता है.

सऊदी अरब की विरासत

हम बात कर रहे हैं ओरिक्स, जिसे रेगिस्तानी हिरन भी कहा जाता है. यह जानवर सऊदी अरब की विरासत का प्रतीक माना जाता है.

पर्यावरण सुधार का प्रतीक माने जाने वाले रेगिस्तान में चमकते ओरिक्स लंबे समय तक प्यासे रह सकते हैं.

एक समय ऐसा भी था जब ओरिक्स के मांस और सिंगों के लिए इनका खूब शिकार होता था, जिसके चलते ये प्रजाति विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई थी.

अरेबियन ओरिक्स का शिकार

अगर समय रहते इनका सरंक्षण न किया गया होता तो फिर से ये अरब के जंगलों में नजर नहीं आते. 1972 में ओमानी शिकारियों ने आखिरी जंगली अरेबियन ओरिक्स का शिकार कर डाला था.

अब बढ़ गई आबादी

इसके बाद सऊदी अरब में ओरिक्स के लिए प्रजनन केंद्र बनाए गए, जब इनका ग्रुप बना जाता तब इन्हें छोड़ दिया जाता. अब तो इनकी आबादी 60 गुना तक बढ़ गई है.

VIEW ALL

Read Next Story