'मुक्ति चाहिए', जब पीएम नेहरू ने दिया इस्तीफा

Deepak Verma
Mar 18, 2024

जवाहरलाल नेहरू लगातार 16 साल और 286 दिन तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. (All Photos : INC)

नेहरू के नाम सबसे लंबे समय तक भारतीय पीएम की कुर्सी पर बैठने का रिकॉर्ड है.

बेहद कम लोगों को मालूम होगा कि नेहरू ने 1958 मे पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

नेहरू ने तब राष्‍ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से कहा था कि वह राजनीति के दबाव से मुक्ति चाहते हैं.

नेहरू पूरे देश का भ्रमण करना चाहते थे. वह दोस्तों और किताबों के बीच शांति से रहना चाहते थे.

फरवरी 1958 में नेहरू ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वह 11 साल देश की सेवा कर चुके हैं, अब और नहीं.

वह क‍िस्सा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक कार्यक्रम में उस वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू के इस्तीफे से देश में कोहराम मच गया.

हुई मनुहार

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पास कर नेहरू से पीएम बने रहने की गुहार लगाई गई. पूरी दुनिया से चिट्ठियां और तार आने लगे.

झुके नेहरू

थरूर के मुताबिक, अमेरिका और रूस के तत्कालीन राष्‍ट्रपतियों ने भी नेहरू से पद पर बने रहने को कहा. आखिरकार नेहरू दबाव के आगे झुक गए.

जवाहरलाल नेहरू ने अगले छह साल और शासन किया. प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने 27 मई, 1964 को दुनिया को अलविदा कह दिया.

VIEW ALL

Read Next Story