हाई कोलेस्ट्रॉल की है समस्या, तो इन फूड आइटम्स को आज ही करें डाइट से बाहर

Zee News Desk
Aug 23, 2024

हाई कोलेस्ट्रॉल

आजकल के खान-पान के वजह से लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ती जा रही है।

हार्ट अटैक

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

डाइट

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में आज हम आपको उन फूड के बारे में बताएंगे, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के बड़े कारण होते हैं।

कोल्ड ड्रिंक्स

अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आपको कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से बचना चाहिए। ये आपके कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाने का काम करता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, क्रीम और मक्खन के सेवन से बचना चाहिए।

तली-भूनी चीजें

भोजन में तली-भूनी चीजें खाने से बचें, ये कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। इनके सेवन से हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

मांस-मछली

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर मांस-मछली के सेवन से बचना चाहिए।

VIEW ALL

Read Next Story