भारत की गाथा की पहचान हैं ये 7 संग्रहालय

Zee News Desk
Jun 19, 2024

राष्ट्रीय संग्रहालय, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में आपको प्राचीन पांडुलिपियाँ, मुगल काल की पेंटिंग और सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष मिलेंगे.

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, मुंबई

यह संग्रहालय भी काफी पुराना है. यहां आपको दुर्लभ सिक्के, प्राचीन मूर्तियां सहित सजावटी कलाओं के अलग अलग रूप देखने को मिलेंगे. यहां आकर्षण का प्रमुख केंद्र इंडो-सरसेनिक वास्तुकला है.

सालार जंग संग्रहालय, हैदराबाद

हैदराबाद में स्थित यह संग्रहालय भारत के तीन राष्ट्रीय संग्रहालयों में से एक है. यहां आपको कलाओं का अनोखा रूप दिखेगा, जिसमें भारतीय कला के साथ- साथ सुदूर पूर्वी कलाकृतियां, मध्य पूर्वी प्राचीन वस्तुएं और यूरोपीय चित्रकारी भी शामिल हैं.

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता

यह संग्रहालय ब्रिटिश की रानी विक्टोरिया को समर्पित है. इस संग्रहालय में भारत के औपनिवेशिक इतिहास की झलक के साथ ब्रिटिश औपनिवेशिक कलाकृतियों, पांडुलिपियों और चित्रों का भी संग्रह है.

सरकारी संग्रहालय, चेन्नई

चेन्नई में स्थिति इस संग्रहालय में पुरातत्व, मुद्राशास्त्र और प्राकृतिक इतिहास के प्रमुख अंश मिलते हैं. यहां आपको सबसे ज्यादा आकर्षित चोल काल के उत्कृष्ट कांस्य कलाकृतियों से सजी कांस्य गैलरी करेंगी.

जयपुर सिटी पैलेस संग्रहालय, जयपुर

यह संग्रहालय राजस्थान के इतिहास की शाही विरासत को प्रस्तुत करता है. इस संग्रहालय में मौजूद प्रदर्शनियों में आपको शाही पांडुलिपियां, पोशाकें और शस्त्रागार भी दिखेगा.

VIEW ALL

Read Next Story