अकबर ने अपनी ही चचेरी बहन को किया विधवा, फिर रचाया निकाह?

Gunateet Ojha
Jul 01, 2023

मुगल काल का जिक्र होते ही पहला नाम जो जुबां पर आता है, वो अकबर का नाम है. अकबर तीसरा मुगल शासक था.

अकबर के हरम में उसके सबसे वफादार और उसे युद्ध की तालीम देने वाले बैरम खां की पत्नी भी रहती थी. इसका जिम्मेदार खुद अकबर था.

यहां बात हो रही है अकबर की दूसरी पत्नी सलीमा सुल्तान की. सलीमा सुल्तान बैरम खां की पत्नी थीं. सलीमा रिश्ते में अकबर की चचेरी बहन भी थी.

इतिहास के पन्नों को पलटने पर पता चलता है कि क्रोध में आकर अकबर ने बैरम खां की हत्या कर दी थी.

अकबर ने बैरम खां की हत्या के बारे में मरते वक्त सलीमा सुल्तान बेगम को बताया था. वहीं, इस बारे में कई इतिहासकारों ने यह भी कहा है कि बैरम खां की मौत किसी और वजह से हुई थी.

सलीमा बेगम तैमूरी राजवंश से वास्ता रखती थीं. उनका जन्म 23 फरवरी 1539 को हुआ था. उनके पिता का नाम नूरुद्दीन था.

सलीमा सुल्तान बेगम अकबर से कई साल बड़ी थीं. सलीमा सुल्तान दिल की बेहद साफ इंसान थीं और सच्चाई पर चलने वाली थीं.

उन्होंने अकबर को कई बार सही रास्ता दिखाने का भी काम किया था. सलीमा सुल्तान ताउम्र निसंतान रहीं.

अकबर की सबसे लोकप्रिय और ताकतवर पत्नियों में से सलीमा बेगम का भी नाम आता है. सलीमा बेगम को युग की खदीजा भी कहा जाता है.

VIEW ALL

Read Next Story