तो क्या खत्म हुआ चंद्रयान-3 मिशन? जानिए सभी सवालों के जवाब

Zee News Desk
Oct 04, 2023

लैंडर विक्रम ने 23 अगस्‍त को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की थी

इसके बाद चंद्रयान-3 मिशन शुरू हुआ था, फिर करीब 14 दिन बाद चांद पर रात हो गई

वहां लूनर नाइट शुरू हुई जो करीब 14 दिन तक चली

जब 21 सितंबर को चांद पर सुबह हुई तो इसरो की तरफ से प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को जगाने की कोशिश भी शुरू कर दी गई थी

लेकिन इस मामले में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है. चंद्रयान-3 का विक्रम और प्रज्ञान पिछले तीन सितंबर से स्लीप मोड में है

इसरो के साइंटिस्ट लगातार कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में अगर विक्रम और प्रज्ञान एक्टिव हो जाते हैं, तो ये एक अप्रत्याशित सफलता होगी

जिसकी संभावना ना के बराबर है. क्योंकि मिशन के समय ही वैज्ञानिक बता चुके हैं कि शायद ही प्रज्ञान और विक्रम दोबारा जागेंगे

इसका मतलब यह हुआ कि चंद्रयान-3 मिशन लगभग पूरा हो चुका है

VIEW ALL

Read Next Story