इसरो के 2024 में लांच होने वाले मिशन, जो नासा को देगा टक्कर

Zee News Desk
Oct 21, 2023

चंद्रयान-3 की सफलता

चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक सफलता के बाद दुनिया भर की निगाहें इसरो पर टिकी हुई है, दुनिया को इसरो से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.

2024 का स्पेस मिशन

ऐसे में ये जानना बहुत दिलचस्प होगा की इसरो 2024 में कौन- कौन सा स्पेस मिशन लांच करने वाला है?

1- नीसार(NISAR) सैटेलाइट

ये एक ऐसा मिशन है जो नासा और इसरो दोनों एक साथ मिलकर कर रहें हैं. इसीलिए इसका फुल फॉर्म (NASA-ISRO सिंथेटिक एपर्चर रडार है). ये सैटेलाइट जनवरी 2024 में लांच होगा.

1 सेमी के परिवर्तनों पर भी नजर

इस मिशन का उद्देश्य है पृथ्वी के छोटे से छोटे परिवर्तनों का अवलोकन करना. ये सैटेलाइट पृथ्वी पर हो रहे 1 सेमी के परिवर्तनों को भी देख सकेगा. NISAR सैटेलाइट के माध्यम ये देखा जा सकता है कि पृथ्वी पर मौजूद संसाधनों का कैसे इस्तेमाल हो रहा है.

2- Mars Orbiter Mission 2

इस मिशन को मंगलयान-2 के नाम से भी जाना जाता है. इस मिशन का उद्देश्य मंगल ग्रह की सतह और वातावरण का अवलोकन करना है. मोटे तौर पर देखा जाए तो इस मिशन का उद्देश्य ये है मंगल ग्रह पर जीवन ढूंढना है.

2024 में होगा लांच

मंगलयान-2 का काम है कि मंगल ग्रह की सतह पर ये खोजें कौन से केमिकल मौजूद हैं जो जीवन जीने में काम आ सकते हैं. मंगलयान-2 मिशन को 2024 में लांच किया जाना है.

3- Venus Orbiter Mission

इस मिशन को शुक्रयान के नाम से भी जाना जाता है. इस मिशन का उद्देश्य वेनस यानी शुक्र ग्रह की सतह और वातावरण का अवलोकन करना है. ये मिशन दिसंबर 2024 तक लांच किया जा सकता है.

4- गगनयान मिशन

गगनयान मिशन भारत का पहला स्पेस ह्यूमन मिशन है. इसका लक्ष्य है कि 2025 में मनुष्यों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाए और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाया जाए.

ह्यूमेनॉयड रोबोट व्योममित्र

2024 में इस मिशन का दूसरा ट्रायल परीक्षण होगा जिसमें कोई ह्यूमन नहीं होगा, बल्कि ह्यूमेनॉयड रोबोट व्योममित्र को भेजा जाएगा. इसका पहला ट्रायल परीक्षण आज (21 अक्टूबर 2023) को किया गया है.

VIEW ALL

Read Next Story