दिल्ली में खाटू श्याम मंदिर स्थित है, जो बिल्कुल राजस्थान के मंदिर जैसा है.
खाटू श्याम मंदिर दिल्ली के अलीपुर इलाके में है, जिसक नाम खाटू श्याम दिल्ली धाम है.
यह मंदिर जीटी करनाल रोड पर तिबोली गार्डन के पास एक लाख वर्ग गज भूमि में बना है.
राजस्थान की तरह दिल्ली में भी बाबा के मंदिर में हमेशा भीड़ लगी रहती है.
खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर की स्थापना 22 मार्च 2022 को हुई थी.
इस मंदिर में रोजाना हजारों भक्त बाबा के दर्शन करने आते हैं.
खाटू श्याम दिल्ली धाम में 24 घंटे भंडारे की सुविधा है.
खाटू श्याम दिल्ली धाम में 36 धाम 36 घाट और 19 मंजिला मॉडर्न धर्मशाला भी बनाई गई है.
खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर सुबह 5:30 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक खुला रहता है.