अंक ज्योतिष के अनुसार 1, 10, 19, या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है.
यह अंक सूर्य के साथ जुड़ा हुआ है और इसे "सूर्य अंक" भी कहा जाता है.
मूलांक 1 वाले लोग अक्सर आत्मनिर्भर, नेतृत्व करने वाले, और प्रेरणादायक होते हैं.
इन्हें अपनी पहचान बनाने और दूसरों पर प्रभाव डालने की क्षमता होती है.
ये अपने करियर में अचानक बदलाव कर सकते हैं, जो उन्हें प्रसिद्धि की ओर ले जाता है.
मूलांक 1 के लोगों के लिए कहा जाता है कि ये रातों-रात सेलिब्रिटी बन जाते हैं
ये लोग आकर्षक और सम्मोहन होते हैं जो लोगों के बीच इन्हें लोकप्रिय बना सकता है.
मूलांक 1 के लोग जोखिम लेने से नहीं डरते हैं और बड़े आसानी से फैसले ले लेते हैं.