राजस्थान में गणगौर का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है.
गणगौर पूजा राजस्थानियों के लिए साल की सबसे बड़ी पूजा में से एक है.
यह व्रत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है.
इस व्रत को कुंवारी कन्याएं और शादीशुदा महिलाएं दोनों पूरी श्रद्धा से रखती हैं.
बता दें वैसे तो ये व्रत 16 दिन का होता है. लेकिन इस बार गणगौर 18 दिन तक पूजे जाएंगे.
तिथि के घटने और बढ़ने के कारण इस बार ये पूजा 18 दिन तक चलेगी.
इस पर्व का मुख्य व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 31 मार्च 2025 को किया जाएगा.
शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 11 मिनट से शुरू हो कर, 1 अप्रैल को सबुह 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा.
त्योहार की शुरूआत 15 मार्च से हो गई थी.