जियो ने ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले प्रीपेड यूजर्स के लिए दो सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं.
अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो अब आराम से आप एक्स्ट्रा डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
जियो की तरफ से 19 रुपये और 29 रुपये के दो प्रीपेड प्लान पेश किए हैं.
अगर आपकी डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो आप इन 19 और 29 रुपये के प्रीपेड डेटा पैक का लाभ उठा सकते हैं.
जियो के 19 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 1.5 GB डेटा मिलता है.
आप 15 का भी डेटा पैक करा सकते हैं लेकिन इसमें आपको सिर्फ 1GB डेटा मिलेगा.
ऐसे में आप सिर्फ 4 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करके 500MB डेटा एक्स्ट्रा पा सकते हैं.
रिलायंस जियो ने 29 रुपये का सस्ता डेटा पैक लॉन्च किया है
29 रुपये के डेटा पैक में ग्राहकों को 2.5 GB डेटा मिलता है.
इस डेटा पैक की भी वैलिडिटी यूजर्स के नॉर्मल प्रीपेड प्लान के बराबर रहेगी.
जियो के पोर्टफोलियो में 25 रुपये का भी एक डेटा पैक मौजूद है, जिसमें ग्राहकों को 2GB डेटा मिलता है.