इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है.
ऐसे में आज हम आपको करवा चौथ माता के मंदिर के बारे में बताएंगे, जो पूरी दुनिया में एकमात्र है.
करवा चौथ माता राजस्थान में पूजी जाती है, जो पूरी दुनिया में एकमात्र मंदिर है.
यह मंदिर सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा गांव में है.
चौथ माता का यह मंदिर करीब एक हजार फीट की ऊंचाई पर अरावली पर्वत स्थित है.
इस मंदिर में करवा माता के साथ भगवान गणेश और भैरव की मूर्तियां भी हैं.
चौथ माता का मंदिर जन आस्था का केन्द्र के साथ एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी है.
करवा चौथ के मौके पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.
डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.