राजस्थान के सीकर जिले में बाबा श्याम का मंदिर हैं, जिनको कलियुग का देवता कहा जाता है.
इस बार खाटू श्याम का जन्मदिन 11 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा.
ऐसे में भक्त उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाते हैं, जिससे बाबा प्रसन्न होते हैं.
इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि धरती पर सबसे पहले बाबा ने किस चीज का भोग स्वीकार किया था.
खाटू श्याम जी का शीश धरती में दबे एक डब्बे के अंदर बंद मिला था.
जहां ये डिब्बा दबा हुआ था वहां पर एक गाय के थनों से अपने आप दूध बहने लगता था.
कहते हैं कि खाटू श्याम बाबा ने सबसे पहले धरती पर कच्चे दूध का भोग स्वीकार किया था.
बता दें कि खाटू श्याम बाबा को विशेष अवसरों पर सबसे पहले गाय के कच्चे दूध का भोग लगाया जाता है.
ऐसे में आप बाबा के जन्मदिन पर सबसे पहले गाय के कच्चे दूध का भोग लगाए. इससे बाबा खुश होंगे.
डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.