आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि इसका स्वाद बहुत मजेदार होता है.
आम एक ऐसा फल है, जो सभी का फेवरेट होता है. वैसे तो लोग आम को ऐसे ही खाना पसंद करते हैं.
लेकिन इससे हम कई तरह की लजीज रेसिपी भी बना सकते हैं. जो कि स्वाद में और बनाने में भी पूरी तरह बिल्कुल अलग है.
आज हम आपको ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जो आम के स्वाद को और लाजवाब बना देगी.
आज हम आपको राजस्थान के मैंगो अफसाना बनाना बताएंगे. जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंग.
सबसे पहले आधे लीटर दूध को गर्म कर लें और थोड़े ठंडे दूध में 2-3 चम्मच कस्टर्ड पाउडर मिक्स कर लें.
दूध में स्वादानुसार शक्कर डालकर मिक्स कर लें. जब इसमें उबाल आ जाए तो कस्टर्ड पाउडर वाला मिक्सर इसमें डाल दें.
इसके बाद इसे छोड़ी देर और उबलने दें. उसके बाद मैंगो को छोटा-छोटा कट करके और दूध की ठंडी मलाई लेकर 3-4 मिनट तक मिक्सर में मिक्स कर लें.
अब ठंडे हुए कस्टर्ड में मलाई वाला क्रिमी मिक्सर डाल दे. उसके साथ में थोड़े कटे हुए मैंगो और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
3-4 घंटे इसे रेफ्रिजरेटर में रखकर ठंडा कर लें, अब आपका मैंगो अफसाना बनकर तैयार है. अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.