मेवाड़ की परंपरा के मुताबिक, फागुन में फागणिया पहनने का रिवाज है.
इस दौरान महिलाएं सफेद-लाल और पीले रंगों की साड़ियों पहनती हैं.
शहर के बाजारों में विशेष रूप से सफेद, लाल, पीले रंग की साड़ी और राजपूती पोशाकें देखने को मिलती हैं.
होली के अवसर पर महिलाएं पीले, सफेद और लाल रंग की पीलिया और फागणिया ड्रेस पहनती हैं.
विवाहित बेटी के पहला बच्चा होने पर ढूंढ़ आदि के मौके पर पीहर से ससुराल पीलिया और फागणिया साड़ी भेजी जाती है.
इसको माता-पिता की तरफ से शुभकामनाओं का प्रतीक माना जाता है.
वहीं, इस बार बाजारों में नई डिजाइन की साड़ियां देखने को मिल रही हैं.
इन साड़ियों में गोटा पत्ती हैंड वर्क, सिल्क साटन के साथ ही ऑर्गेनजा की 300 से लेकर 3,000 रुपये तक साड़ियां हैं.
राजस्थान में इन साड़ियों का काफी डिमांड रहती हैं. इन शुभ माना जाता है.