राजस्थान में कई ऐसी जगह भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है.
आपको बताते हैं राजस्थान के एक ऐसे मंदिर के बारे में जहां निरंतर जलप्रवाह रहता है.
साथ ही मान्यता है कि यहां दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है.
ये मंदिर है पुष्कर में स्थित नीलकंठ महादेव का... इस जगह को 'गोमुख' के नाम के भी जाना जाता है.
यहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि इस मंदिर में पांडवों ने निवास किया था.
अजमेर से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर पुष्कर में नीलकंठ महादेव का मंदिर स्थित है.
मंदिर परिसर में ऐसा कुंड है, जहां पर पहाड़ों से बहते हुए जल का निरंतर प्रवाह है.
इसके अलावा मंदिर परिसर में 'भीमा माता' और 'अन्नपूर्णा माता' का मंदिर भी स्थित है.
हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं. आप संबंधित विषय में एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं. ज़ी राजस्थान की टीम इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करती है.