जैसलमेर जाने वालों को जरूर घूमनी चाहिए ये 10 जगहें

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

गोल्डन सिटी

वैसे तो राजस्थान में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं लेकिन गोल्डन सिटी कहे जाने वाले जैसलमेर की बात ही अलग है. जैसलमेर में कई ऐसे खूबसूरत लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं, जो वहां पर पहुंचने वाले पर्यटकों के दिल में बस जाते हैं.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

जैसलमेर की सुंदर जगहें

गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर की ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताते हैं, जहां पर राजस्थान जाने वाले हर शख्स को घूम कर जरूर आना चाहिए.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

जैसलमेर का किला

जैसलमेर का किला 12वीं शताब्दी में भारतीय राजपूत शासक राव जैसल द्वारा बनवाया गया था. यह पीले बलुआ पत्थरों से बना है. इसमें वास्तु शिल्प की नक्काशीदार खिड़कियां-दरवाजे हैं, जो कि भारत की समृद्धि का बखान करती हैं.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

सैम सैंड ड्यून्स

जैसलमेर में घूमने के लिए सैम सैंड ड्यून्स बेहद खूबसूरत स्थान है. यहां पर राजस्थानी लोक की ग्रामीण संस्कृति और लोक नृत्य को देखा जा सकता है. यहां जाने का सबसे बेहतर समय जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल होता है.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

डेजर्ट नेशनल पार्क

अगर आप जैसलमेर जा रहे हैं तो आपको यहां के पास स्थित पारस्थितिकी तंत्र और वन्य जीवन से जरूर परिचित होना चाहिए. इसके लिए आपको डेजर्ट नेशनल पार्क जैसलमेर जरूर घूमना चाहिए.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

गड़ीसर लेक

गड़ीसर लेक का निर्माण 14वीं शताब्दी में करवाया गया था. यह जैसलमेर के दर्शनीय स्थलों के लिए बेहद लोकप्रिय है. यह झील कई तरह के मंदिरों को गिरती है.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

सलीम सिंह की हवेली

जैसलमेर में सलीम सिंह की हवेली का निर्माण 17वीं शताब्दी में करवाया गया था. यह अपने वास्तुकला के लिए काफी पॉपुलर है. यह जैसलमेर की धरोहर में से एक मानी जाती है.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

पटवों की हवेली

पटवों की हवेली भी जैसलमेर के प्रमुख दार्शनिक स्थलों में से एक हैं. यह 19वीं शताब्दी में एक धनी व्यापारिक गुमानचंद्र पटवा के द्वारा बनवाई गई थी. यह पांच भव्य हवेलियों का समूह है.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

तनोट माता मंदिर

कहा जाता है अगर आप जैसलमेर जाकर तनोट माता मंदिर के दर्शन ना करें तो आपकी जैसे मेरी यात्रा अधूरी होती है. यह भारत पाकिस्तान युद्ध के लौंगे वाला के युद्ध स्थल के करीब स्थित है.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

व्यास छतरी

व्यास की छतरी राजस्थान की वास्तुकला की विशिष्ट राजस्थानी शैली को प्रदर्शित करती है. यह रेत के टीलों के बीच बनी हुई है.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

कुलधरा गांव

यह जैसलमेर के बाहरी इलाकों में स्थित है. यह 13वीं शताब्दी का खंडहर बताया जाता है. कहते हैं कि यहां पर कुल 84 गांव थे, जो कि रातों-रात गायब हो गए. इसे शापित जगह भी माना जाता है.

Published by: Sandhya Yadav | Mar 15, 2024

VIEW ALL

Read Next Story