सोते समय अगर आप फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका दिमाग सोने के बाद भी एक्टिव रहता है.
रात में बार बार फोन चेक करने से ब्रेन डिस्टर्ब होता है और रात में नींद भी नहीं आती. जिससे अगले दिन दिमागी उलझन रहती है.
रात में फोन देखने की आदत आपको आलसी बना रही है, आपकी नींद ना पूरी होने के साथ ही सुस्ती बनी रहती है.
रात में दिमाग एक्टिव रहता है और सुबह सुस्त हो जाता है, क्योंकि उसे भी आराम की जरूरत होती है.
नींद पूरी नहीं होने के चलते आपको कई तरह की बीमारिया हो सकती है, जिसमें सिर का दर्द भी शामिल है. सिर दर्द माइग्रेन का रूप भी ले सकता है, जो हर महीने की समस्या बन सकता है.
नींद की कमी से आपका स्ट्रेस लेवल बढे़गा और आपको नींद से जुड़ी बीमारियां घेर लेंगी. जो आपकी सेहत पर सीधा प्रभाव डालने वाली हैं.
फोन का ज्यादा इस्तेमाल आपकी याददाश्त को कमजोर कर रहा है, आप आपके काम पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे.
फोन का ज्यादा और रात में किया गया इस्तेमाल आपको चिढ़चिढ़ा बना सकता है, जो आपकी पर्सनालिटी की भी बदलकर रख सकता है.
डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, जिसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.