कुछ तरीकों को अपनाकर आप अपने फोन को हैक होने से बचा सकते हैं यानी फोन हैक होने का खतरा कम हो सकता है.
अपने फोन को 24 घंटे में एक बार रीस्टार्ट जरूर करें या स्विच ऑफ करके स्विच ऑन जरूर करें. यूनाइटेड स्टेट नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) भी इसकी सलाह देती है.
इससे आपके फोन की लाइफ भी बढ़ सकती है.
अपने स्मार्टफोन को समय-समय पर अपडेट जरूर करें. हालांकि ये पुख्ता कर लें कि जिस WI-FI नेटवर्क पर आप हों वह आपका पर्सनल हो.
अपने स्मार्टफोन में किसी भी थर्ड पार्टी APP को इंस्टॉल करने से बचें. जो ऑथराइज्ड APP हैं उन्हीं को इंस्टॉल करें.
किसी भी पब्लिक WI-FI नेटवर्क पर अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट करने से हमेशा बचें.
WhatsApp या अन्य किसी सोशल मीडिया के जरिए आए हुए लिंक को क्लिक ना करें जब तक आप उसे किसी जानकार से वेरिफाय ना क लें.
अपने स्मार्टफोन और सोशल मीडिया APPS के पासवर्ड को समय-समय पर अपडेट जरूर करते रहें.
स्मार्टफोन को किसी भी अंजान व्यक्ति को देने से बचें.