Swami Vivekanand: राजस्थान के इस राजा की वजह से शिकागो में दहाड़े थे स्वामी विवेकानंद

Zee News Desk
Jul 04, 2024

स्वामी विवेकानन्द को भारत के आध्यात्मिक गुरु और सबसे बड़े यूथ आइकन के रूप में जाना जाता है.

स्वामी विवेकानंद का अमेरिका के शिकागो में जबरदस्त भाषण अब तक लोगों के कानों में गूंजता है.

हालांकि राजस्थान के महाराजा अजीत सिंह नहीं होते तो स्वामी विवेकानन्द शिकागो नहीं जा पाते.

स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था, 'भारत वर्ष की उन्नति और प्रगति के लिए जो कुछ थोड़ा मैंने बहुत किया है, उसमें महाराजा अजीत सिंह का अमूल्य योगदान है.'

दरअसल स्वामी विवेकानंद को अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन के लिए चुना गया.

इस दौरान उनका पूरा खर्चा खेतड़ी के महाराजा अजीत सिंह ने ही उठाया था.

खेतड़ी के महाराजा ने ही स्वामी विवेकानंद को गेरुआ वस्त्र और पगड़ी पहनने का सुझाव दिया था.

VIEW ALL

Read Next Story