कितनी सैलरी देता था बीरबल को अकबर?

Pooja Attri
Sep 20, 2023

अहमियत

बादशाह अकबर अपने नवरत्नों में बीरबल को सबसे ज्यादा अहमियत देता था.

दरबार की शान

कई नामी लोग अकबर की दरबार की शान बढ़ाते थे जैसे- टोडरमल, हकीम-हुकाम, मान सिंह, मुल्ला दो प्याजा सरीखे आदि.

बीरबल

अकबर के इन्हीं नवरत्नों में से बीरबल भी एक थे जिनकी सूझ-बूझ की हमेशा दाद दी जाती थी.

सलाह

इतिहासकारों के मुताबिक अकबर जब भी किसी कठिनाई में फंसता था तो बीरबल की सलाह जरूर लेता था.

वेतन

बादशाह अकबर के दरबार के बीरबल प्रमुख वजीर थे. लेकिन क्या आपको पता है बीरबल को कितनी सैलरी मिलती थी.

सैलरी

बीरबल को मिलने वाली सैलरी का जिक्र अबुल फजल की किताब आइन-ए-अकबरी में किया गया है.

आइन-ए-अकबरी

इस किताब के अनुसार अकबर अपने प्रमुख वजीर बीरबल को 16000 रुपये हर महीने की सैलरी देता था.

सालाना आय

ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि अकबर की उस समय की सालाना आय 9 करोड़ रुपये हुआ करती थी.

शाही परिवार

इस सालाना आय में से शाही परिवार पर करीब 77 लाख रुपये खर्च होते थे.

सिपाही की सैलरी

अकबर के शासनकाल में सेना के सबसे बड़े सिपाही की सैलरी 400 रुपये प्रतिमाह होती थी.

VIEW ALL

Read Next Story