रोम भी जिसके आगे ना टिक सका उन लुटेरों को इस भारतीय राजा ने भागने पर किया मजबूर

Zee News Desk
Aug 21, 2024

रोम और भारत

5वीं शताब्दी में, दो प्राचीन महाशक्तियां रोम और भारत को खानाबदोश लोगों द्वारा खतरा था.

बच गया भारत

रोम इस हमले से नहीं बच सका लेकिन भारत के इस शासक ने इस देश को टूटने से बचा लिया.

हुण

आइए जानते हैं इस महान सम्राट स्कंदगुप्त के बारे में और कैसे उन्होंने भारत को हुणों से बचाया.

महत्त्वपूर्ण घटना

स्कंदगुप्त के शासन काल की सबसे महत्त्वपूर्ण घटना हूणों की पराजय है. हूण बहुत ही शक्तिशाली योद्धा थे जो किसी से लड़ने से नहीं डरते थे.

रोमन

पश्चिम में इन्हीं हूणों के आक्रमण के कारण विशाल रोमन साम्राज्य छिन्न-भिन्न हो गया था.

सबसे बड़ी घटना

हूणों का मुकाबला कर गुप्त साम्राज्य की रक्षा करना स्कंदगुप्त के राज्यकाल की सबसे बड़ी घटना है.

चंद्रगर्भपरिपृच्छा

बौद्ध ग्रंथ 'चंद्रगर्भपरिपृच्छा' के अनुसार हूणों के साथ हुए इस युद्ध में गुप्त सेना की संख्या दो लाख थी और हूणों की सेना तीन लाख लोगों की थी.

गांधार

स्कंदगुप्त के समय में हूण गांधार से आगे नहीं बढ़ सके और भारत रोम की तरह बर्बाद होने से बच गया.

VIEW ALL

Read Next Story