ये हैं भारत की 7 सबसे गहरी नदियां, इंसान के साथ बड़ी बिल्डिंग्स का भी मिटा सकती हैं नमोनिशान!

Zee News Desk
Oct 11, 2024

भारत में नदियों को भी पवित्र मान कर उनकी पूजा की जाती है. ये हैं भारत की सबसे गहरी नदियों के नाम जिसे जानना आपके लिए बहुत जरूरी है.

ब्रम्हपुत्र नदी

अरुणाचल प्रदेश से भारत में प्रवेश करने वाली इस नदी की औसत गहराई 38 मीटर तथा अधिकतम गहराई 120 मीटर है.

गंगा नदी

गंगोत्री से निकलने वाली भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा की गहराई औसत 31 मी मानी जाती है.

यमुना नदी

यमुनोत्री से निकलने वाली गंगा की सहायक नदी का औसत गहराई 3 मीटर और अधिकतम गहराई 11 मीटर है.

गोदावरी नदी

दक्षिण गंगा के रूप में यह नदी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है. इसकी औसत गहराई 5 मीटरऔर अधिकतम गहराई 89मीटर है.

नर्मदा नदी

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की मैकाल पहाड़ियों से निकलती है. यह लगभग 5.0 मीटर की अधिकतम गहरी है.

कृष्णा नदी

कृष्णा नदी महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट से निकलती है. इसकी गहराई औसत 33 मीटर है.

महानदी

छत्तीसगढ़ के ऊंचे इलाकों से निकलने वाली महानदी नदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों से होकर बहती है. यह लगभग 4.8 मीटर गहरी है.

Disclaimer

यह जानकारी जी न्यूज की राय नहीं है बल्कि इसके आकड़ें मीडिया रिपोर्ट्स और विकिपीडिया से प्राप्त किया गया है.

VIEW ALL

Read Next Story