शुक्रवार को इन उपायों से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, भरी रहती है तिजोरी

मां लक्ष्मी-

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है. मान्यता है जिन पर भी उनकी कृपा होती है, उन्हें सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है.

मां लक्ष्मी का दिन-

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी कुछ विशेष उपाय करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है.

शुक्रवार का दिन शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है. शुक्रदेव को सुख-सौंदर्य और रोमांस का कारक माना जाता है.

मंत्र जाप-

मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्र देव का मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” का 108 बार जाप करें.

साफ-सफाई रखें-

माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं. इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.

सफेद चीजों का दान-

शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं.

आटा खिलाएं-

इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है.

भगवान विष्णु की पूजा-

भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

VIEW ALL

Read Next Story