वनडे करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय शामिल

Tarun Verma
Apr 08, 2024

1. क्रेग वैलेस

स्कॉटलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज क्रेग वैलेस ने साल 2016 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया.

क्रेग वैलेस ने वनडे डेब्यू तो 2012 में कर लिया था, लेकिन 2016 में उन्होंने वनडे करियर की पहली गेंद खेली.

2. रिचर्ड नगारवा

जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था.

रिचर्ड नगारवा ने अपने वनडे करियर की पहली गेंद पर मोहम्मद नबी को छक्का लगाया था.

3. जोहान लॉ

साउथ अफ्रीका के जोहान लॉ ने वनडे करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा है.

जोहान लॉ ने साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू करते हुए पहली गेंद पर छक्का लगाया.

4. जावेद दाऊद

कनाडा के जावेद दाऊद भी लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 2010 में ये कमाल किया.

जावेद दाऊद ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की.

5. ईशान किशन

भारत से लिस्ट में एकमात्र नाम ईशान किशन का है. ईशान किशन ने साल 2021 में ये कमाल किया था.

ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करते हुए करियर की पहली गेंद पर धनंजय डि सिल्वा को छक्का लगाया.

VIEW ALL

Read Next Story