IPL में 300 रन का महारिकॉर्ड बनाने की दावेदार ये 3 टीमें

Tarun Verma
Apr 05, 2024

1. सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम IPL 2024 में 300 रनों का महारिकॉर्ड बना सकती है.

IPL के इतिहास में कभी भी किसी भी टीम ने अपनी पारी में 300 रनों का जादुई आंकड़ा नहीं छुआ है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी IPL सीजन में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बोर्ड पर लगाए थे.

2. कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम IPL 2024 में 300 रनों का महारिकॉर्ड बनाने का दमखम रखती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसी IPL सीजन में 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रन बोर्ड पर लगाए थे.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे विस्फोटक क्रिकेटर शामिल हैं.

3. मुंबई इंडियंस

विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी के कारण मुंबई इंडियंस IPL 2024 में 300 रनों का महारिकॉर्ड बना सकती है.

मुंबई इंडियंस ने इसी IPL सीजन में 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 246 रन बनाए थे, लेकिन उसे 31 रनों से हार मिली.

मुंबई इंडियंस में ईशान किशन, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे विस्फोटक क्रिकेटर शामिल हैं. इन प्लेयर्स के रहते कुछ भी संभव है.

VIEW ALL

Read Next Story