प्राकृतिक जगहों पर घूमने का है शौक, तो परिवार संग जाएं ऋषिकेश के इन मशहूर जगहों पर

Zee News Desk
Aug 28, 2024

ऋषिकेश

प्रकृति के खूबसूरत नजारों से भरे हुए ऋषिकेश को देखते ही बनता है।

परिवार

यहां पहाड़ों, नदियों और मन को मोहने वाले जंगल भी है, जहां आप परिवार संग घूम सकते हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व

अगर आपको जंगल घूमने और जंगली जानवरों को देखने का शौख है, तो आप ऋषिकेश के राजाजी टाइगर रिजर्व घूम सकते हैं।

नदियां

बहती हुई नदियां किसको पसंद नही आती हैं। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने गए हैं, तो आप राफ्टिंग जरूर करें।

बीटल्स आश्रम

बीटल्स आश्रम ऋषिकेश में काफी मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि 1960 के समय बीटल्स बैंड के लोग यहां रोज योग और ध्यान करते हैं। यह आश्रम देखने में काफी खूबसूरत है।

नीलकंठ महादेव

ऋषिकेश को तप की धरती भी कहा जाता है। काशी की तरह यहां भी असंख्य मंदिर है। शहर से 14 किलोमीटर दूर नीलकंठ महादेव का मंदिर है। आप दोस्तों और परिवार के संग दर्शन करने जा सकते हैं।

लक्ष्मण झूला

ऋषिकेश के सबसे मशहूर जगहों में लक्ष्मण झूला का नाम सबसे ऊपर आता है। यह गंगा नदी के ऊपर बना हुआ एक लोहे का पुल है, जिस पर खड़े होकर आप मनमोहक नजारों को देख सकते हैं।

VIEW ALL

Read Next Story