लाल किले की पुरानी तस्वीरें दिल्ली बाढ़ के बीच क्यों हुईं वायरल?

Zee News Desk
Jul 16, 2023

दीवारों तक यमुना

पुरानी तस्वीरों में दिख रहा है कि लाल किले की दीवारों तक यमुना नदी का पानी बह रहा है.

मुगलकाल के समय

ये तस्वीरें कई सौ साल पुरानी हैं और मुगलकाल के समय की हैं.

अपना रास्ता तलाश लिया

लोग कह रहे हैं कि यमुना ने खुद अपना रास्ता तलाश लिया है और वे अपनी जगह पहुंच गई हैं.

लाल किले के बगल से

असल में यह बात सही है कि सदियों पहले यमुना नदी लाल किले के बगल से बहा करती थी.

1638 में लाल किले की नींव

जिस यमुना के किनारे 1638 में लाल किले की नींव रखी गई थी, वही यमुना एक बार फिर से लाल किले के करीब बह रही है.

लोग वे तस्वीरें निकालकर ला रहे हैं जिसमें दिख रहा है कि कैसे यमुना नदी लाल किले के एकदम करीब होकर बहती थी.

नदी को पाटकर रिहायश

बाद में धीरे-धीरे लोगों ने नदी को पाटकर रिहायश बना लिया और यमुना सिकुड़ती चली गईं. यमुना और लाल किले का रिश्ता पौने चार सौ साल पुराना है.

उस दौर में यमुना लाल किले के ठीक पीछे बहती थी. फिर दिल्ली के रिहायशी ढांचे में परिवर्तन होता गया.

पुराने मार्ग पर लौटी

लाल किले के पास बह रही यमुना अपने सैकड़ों वर्ष पुराने बहाव के मार्ग पर है. वो अपने पुराने मार्ग पर लौटी है.

VIEW ALL

Read Next Story