क्या पृथ्वी के आखिरी देश का नाम जानते हैं आप? सिर्फ चंद मिनटों के लिए होती है यहां रात

Zee News Desk
Sep 11, 2024

दुनिया में कुल 195 देश हैं, जिनमें 193 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश और 2 गैर-सदस्य हैं, जिनमें वेटिकन और फिलिस्तीन देश शामिल हैं.

अफ्रीका में 54, एशिया में 48, यूरोप में 44, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में 33, 14 ओशिनिया में और 2 देश उत्तरी अमेरिका में मौजूद हैं.

ऐसे में क्या आपके मन में कभी सवाल आया है कि पृथ्वी पर मौजूद आखिरी देश कौन-सा है?

नॉर्वे

पृथ्वी का आखिरी देश और कोई नहीं, बल्कि नॉर्वे है.

माना जाता है कि यहां पृथ्वी का अंत हो जाता है. ये देश उत्तरी पोल के पास स्थित है.

कंट्री ऑफ मिडनाइट सन

ये देश देखने में जितना खूबसूरत है, यहां का पर्यावरण उतना ही विचित्र है. इस देश को कंट्री ऑफ मिडनाइट सन भी कहते हैं.

40 मिनट की रात

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां रात बहुत कम समय के लिए होती है. उत्तरी नॉर्वे की हेवरफेस्‍ट सिटी में महज 40 मिनट के लिए ही सूरज डूबता है.

गर्मियों में 0° तापमान

गर्मियों के समय जहां और देशों में तापमान 45-50 डिग्री के करीब होता है. यहां इस दौरान भी बर्फ जम रही होती है.

6 महीने दिन 

उत्तरी ध्रुव के नजदीक होने के कारण यहां छह महीने दिन तो छह महीने रात रहती है.

VIEW ALL

Read Next Story