इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा मुसलमान, भारत-पाकिस्तान भी हैं पीछे

Sumit Rai
Sep 06, 2023

मुस्लिमों की आबादी

पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में मुस्लिमों की जनसंख्या तेजी से बढ़ी है और दुनियाभर में मुसलमानों की आबादी करीब 200 करोड़ हो गई है.

दूसरा सबसे बड़ा धर्म

आबादी में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही मुस्लिम धर्म दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म बन गई है, जबकि पहले नंबर पर ईसाई धर्म है.

इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम

सबसे ज्यादा मुसलमान इंडोनेशिया में रहते हैं, जहां इनकी जनसंख्या 27.1 करोड़ है. इंडोनेशिया में कुल आबादी का 87.2 प्रतिशत मुसलमान हैं.

भारत में कितने मुस्लिम

मुस्लिम आबादी में भारत दूसरे नंबर पर है, जहां करीब 25 करोड़ मुस्लिम रहते हैं.

पाकिस्तान में कितने मुस्लिम

पाकिस्तान में मुसलमानों की संख्या कुल आबादी का 96.4 प्रतिशत हैं, लेकिन यहां भारत से भी कम मुस्लिम हैं और करीब 23 करोड़ मुस्लिम रहते हैं.

बांग्लादेश में कितने मुस्लिम

पाकिस्तान के बाद सबसे ज्यादा मुसलमान बांग्लादेश में रहते हैं, जहां उनकी आबादी कुल जनसंख्या का 90 फीसदी है और करीब 15.6 करोड़ मुस्लिम रहते हैं.

नाइजीरिया में कितने मुस्लिम

सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी के मामले में नाइजीरिया पांचवें नंबर पर है और यहां करीब 50 प्रतिशत मुस्लिम रहते हैं. यहां मुसलमानों की जनसंख्या करीब 9.5 करोड़ है.

ईरान में कितने मुस्लिम

ईरान में मुस्लिमों की जनसंख्या करीब 8.3 करोड़ है और कुल आबादी में मुसलमानों की संख्या करीब 99.4 प्रतिशत है.

तुर्की में कितने मुस्लिम

तुर्की में मुसलमानों की जनसंख्या कुल आबादी का 99.8 प्रतिशत है और यहां करीब 8 करोड़ मुस्लिम रहते हैं.

मिस्त्र में कितने मुस्लिम

मिस्त्र में मुस्लिमों की आबादी कुल जनसंख्या का 90 प्रतिशत है और यहां करीब 7 करोड़ मुसलमान रहते हैं.

अफगानिस्तान में कितने मुस्लिम

अफगानिस्तान में मुस्लिमों की जनसंख्या की बात करें तो कुल 99 प्रतिशत मुसलमान हैं और इनकी आबादी 3.8 करोड़ है.

इराक में कितने मुस्लिम

इराक में मुसलमानों की आबादी कुल जनसंख्या का करीब 95 प्रतिशत है और यहां 3.5 करोड़ मुस्लिम रहते हैं.

सऊदी में कितने मुस्लिम

सऊदी अरब में मुसलमानों की कुल आबादी 3.4 करोड़ है.

VIEW ALL

Read Next Story