क्या 2060 में खत्म हो जाएगी दुनिया? न्यूटन की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Zee News Desk
Jun 30, 2024

दुनिया कब खत्म होगी इसको लेकर गुरुत्‍वाकर्षण का सिद्धांत बताने वाले आइसैक न्‍यूटन ने एक भविष्याणी की थी.

उनकी भविष्यवाणी का जिक्र साराह ड्राई की किताब 'द न्‍यूटन पेपर्स: द स्‍ट्रेंज एंड ट्रू ऑडायसिस ऑफ आइसैक न्‍यूटंस मैन्‍युस्क्रिप्‍ट्स' में मिलता है.

इस किताब ने बताया गया है कि न्यूटन ने एक फॉर्मूले से यह पता किया था कि दुनिया 2060 में खत्म हो जाएगी.

वर्ष 1704 में न्यूटन ने ये भविष्‍यवाणी की थी और वर्ष 1727 में उनकी मृत्यु हो गई.

न्यूटन ने अपने एक नोट में लिखा था, "जब इंसान धर्म को मानना बंद कर देगा, तभी से उसका अंत शुरू हो जाएगा. दुनिया भी एक दिन खत्म हो जाएगी"

न्यूटन ने यह भी लिखा कि उन्होंने किताब में पढ़ा था, जिसमें समय, और आधा समय का जिक्र था. इसी आधार पर न्यूटन ने दुनिया खत्म होने के वर्ष की गणना की.

गणना में उन्हें उत्तर के रूप में 3.5 साल यानी की 1260 दिन मिले, जिसे उन्होंने वर्ष में बदलकर 1260 साल कर लिया.

1260 साल को उन्होंने 800 में जोड़ दिया. इसके पूछ का उन्होंने करण लिखा है कि 800AD में रोम में धार्मिक क्रांति आई और रोम के राजा चैलीमैगन ने शासन से ऊपर पोप को स्थान दिया था.

इस अनुसार 1260 और 800 जोड़ने पर वर्ष 2060 आया, जिसे उन्होंने दुनिया खत्म होने की साल बताया.

उन्होंने यह भी लिखा कि अगर 2060 में दुनिया खत्म नहीं भी होती है, तो ये दुनिया के विनाश की साल होगी. 2060 से दुनिया का विनाश होना शुरू हो जाएगा.

VIEW ALL

Read Next Story