भारत के बाद इन 6 देशों मे रहते है सबसे अधिक भारतीय, जाने कौन सा देश है टॉप पर

Zee News Desk
Sep 16, 2024

दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है भारत, यहां के लोग कई देशों में बसे हुए है

ऐसे 6 देश जहां भारतीय सबसे अधिक बसे हुए है और वहां काम करते है, विदेश मंत्रालय की तरफ से 2024 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ये है सबसे अधिक भारतीयों वाले देश.

अमेरिका

विदेश मंत्रालय द्वारा 2024 में जारी किए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में भारतीय लोगों की आबादी 54 लाख 9 हजार 62 है.

यूएई

यूएई में भारतीय लोगों की आबादी 35 लाख 68 हजार 848 है, यहां बसे भारतीय लोगों का देश के विकास में काफी ज्यादा योगदान है.

मलेशिया

यहां 29 लाख 14 हजार 127 भारत मूल और भारतीय लोग रहते है, यहां की संस्कृति पर भी भारतीयों की छाप नजर आती है.

कनाडा

कनाडा मे भारतीय लोग हर साल हजारों की संख्या मे जाते है, वहां भारतीय लोगों की संख्या 28 लाख 75 हजार 954 है.

सऊदी अरब

यहां पर भारतीय और भारत मूल के लोगों की संख्या 24 लाख 63 हजार और 509 है, सऊदी अरब के स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के निर्माण मे भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान है.

म्यांमार

इस देश मे भारतीय और भारत मूल के लोगों की आबादी लगभग 20 लाख 2 हजार और 660 है.

VIEW ALL

Read Next Story