18 साल की उम्र में 26 साल की लड़की से इश्क कर बैठा था ये लेखक, हर 'प्रेमी' जानता है इनका नाम

krishna pandey
Apr 23, 2024

दुनिया एक रंग मंच है, जानते हैं किसने कहा था?

एक मशहूर कहावत है 'All the world's a stage', सारी दुनिया एक रंग मंच है, ये कहावत तो आपने पढ़ी, सुनी होगी. इसे कहा है अंग्रेजी के महान विद्धान विलियम शेक्सपियर ने.

शेक्सपियर नाम तो सुना ही होगा?

वही शेक्सपियर, जिन्होंने अपनी रचना से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया. हर लिट्रेचर प्रेमी उनकी लिखीं रचनाएं तो पढ़ा ही होगा. विलियम शेक्सपियर का काम करने का अंदाज काफी अलग था.

शेक्सपियर की डेथ एनिवर्सरी

आज शेक्सपियर की डेथ एनिवर्सरी है. माना जाता है कि अंग्रेजी नाटककार विलियम शेक्सपियर का जन्म और मृत्यु एक ही दिन 23 अप्रैल को हुई थी. इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें, जो बहुत कम लोग जानते होंगे.

विलियम शेक्सपियर की प्रेम कहानी

जैसे विलियम शेक्सपियर जब 18 साल के थे तब उन्होंने 26 साल की लड़की से इश्क कर शादी कर लिया था. उस समय उनकी होने वाली पत्नी Anne Hathaway शेक्सपियर के पहले बच्चे को पेट में पाल रही थी.

शादी के छह महीने बाद ही बन गए पिता

ऐनी और विलियम की पहली बेटी, सुज़ाना, उनकी शादी के छह महीने बाद पैदा हुई थी, और कुछ साल बाद उनके जुड़वाँ बच्चे जूडिथ और हैमनेट हुए.

पत्नी की नहीं है फोटो, परिवार में थे छोटे

ऐनी कैसी दिखती थी. इसके बारे में सही कोई जानकारी नहीं है, बस एक पेंटिंग के आधार पर उनकी तस्वीरें उनके नाम से सामने आती हैं. विलियम शेक्सपियर अपने माता-पिता के की तीसरी संतान थे. उनकी दो बड़ी बहनें, जोन और जुडिथ और तीन छोटे भाई, गिल्बर्ट, रिचर्ड और एडमंड थे.

विलियम शेक्सपियर के माता-पिता

विलियम शेक्सपियर का जन्म 1564 में इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड के आन एवन में हुआ था. उनके पिता जॉन शेक्सपियर चमड़े से संबंधित कारोबार करते थे और उनकी मां मैरी अर्डन एक घरेलू महिला थीं. विलियम शेक्सपियर के पिता जॉन शेक्सपियर दस्ताने बनाते थे.

शेक्सपियर का व्यक्तित्व

आज भले ही शेक्सपियर हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके द्वारा कही गई बातें आज भी हमारे जेहन में है. उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं. उनके कहे हुए कथन जिंदगी से बहुत जुड़ाव रखते हैं. वह हमेशा अपने कामों में प्रयोग करत रहते थे.

शेक्सपियर की रचनाएं

विलियम शेक्सपियर ने अपनी पूरी जिंदगी में 154 लघु काव्य, 38 नाटक और 2 कहानी और कई कविताएं लिखीं. शेक्सपियर की प्रमुख नाटकों "रोमियो और जूलिएट", "हैमलेट", "मैकबेथ", "ओथेलो", "विंटर्स टेल" आदि शामिल हैं.

शेक्सपियर का निधन

विलियम शेक्सपियर सन 1613 तक स्ट्रेटफोर्ड से रिटायर हो गए चुके थे. शेक्सपियर का निधन कैसे हुआ, इस बात की कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी तो नहीं है, लेकिन शेक्सपियर ने 23 अप्रैल 1616 को अंतिम सांस ली. शेक्सपियर की कब्र की शिला पर एक स्मृति लेख लिखा है, ''गुड फ्रेंड, फॉर जीसस.''

VIEW ALL

Read Next Story