लौंग का तेल दांत के दर्द को दूर करने में बहुत सहायक होता है. रूई पर 2 बूंद तेल लेकर दांत में लगाने से बहुत आराम मिलता है. इस बात का ध्यान रखें की तेल को निगलना नही है.
दांत के दर्द को भगाने के लिए सेंधा नमक बहुत अच्छा होता है. गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर उससे कुल्ला करने से आराम मिलता है.
लहसुन भी दांत के दर्द के लिए अच्छा होता है. एक कली को पीस ले और सेंधा नमक मिला लें और इसे दर्द वाली जगह पर लगाएं.
अमरूद के पत्ते भी काफी अच्छे होते है. इसकी 4-5 पत्ती को पानी में उबाल लें और सेंधा नमक मिलाकर कुल्ला करें. ऐसा करने से दर्द से राहत मिलती है.
हींग भी काफी गुणदायक होती है. थोड़ी सी हींग ले और थोड़ा सा पानी लेकर पेस्ट बना लें. उसके बाद उस पेस्ट को रूई की मदद से लगाएं.
दालचीनी पाउडर भी बहुत अच्छा होता है. इसमे थोड़ा सा शहद मिलाएं और उसके बाद रूई से दातों में लगा लें. थोड़ी देर बाद कुल्ला कर लें, ऐसा करने से दर्द में आराम मिलता है.
ये वेबस्टोरी सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी भी नुस्खे के सटीक परिणाम के लिए इसके उपयोग के पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.